{"_id":"5965226a4f1c1b00398b45b8","slug":"149980023165-60-10-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.60 किलो चुरापोस्त व 10 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5.60 किलो चुरापोस्त व 10 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5.60 किलो चूरापोस्त और 10 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
यमुनानगर। सीआईए पुलिस ने टी प्वाइंट यासीन माजरी साढौरा के नजदीक से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.60 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद किया गया। वहीं, हमीदा चौकी पुलिस ने टी प्वाइंट पावर हाउस के नजदीक से एक व्यक्ति को दस ग्राम स्मैक के साथ काबू किया।
सीआईए के एसआई मोहन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर साढौरा की तरफ जाएगा। सूचना पर साढौरा-कालाआंब रोड पर टी प्वाइंट यासीन माजरी के नजदीक नाकाबंदी कर जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद आए आरोपी को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 5.60 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। उधर, हमीदा चौकी पुलिस ने टी प्वाइंट पावर हाउस हमीदा के नजदीक से 10 ग्राम स्मैक के साथ पटेल नगर निवासी हिमांशू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।