{"_id":"596130594f1c1b57738b468c","slug":"14995416512-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला गई थी दवाई लेने दिल्ली, चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़ की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला गई थी दवाई लेने दिल्ली, चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़ की चोरी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला गई दवा लेने, चोरों ने चटका डाले ताले
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बैंक कॉलोनी के राजीव गार्डन स्थित सूने घर के ताले तोड़ चोर नगदी और सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। वारदात के समय घर की मालकिन दवा लेने के लिए दिल्ली गई हुई थी। घर लौटीं तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर लिया है।
राजीव गार्डन निवासी राजरानी ने बताया कि बुधवार को वह दवा लेने के लिए दिल्ली स्थित अस्पताल गई थी। शनिवार सुबह वह वहां से घर पहुंची, घर का गेट खोलकर देखा तो उसकी रसोई और दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उसने रसोई के अंदर जाकर देखा तो वहां से घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य सामान गायब था। इसके बाद वह अपने पुत्रवधू के कमरे में गई तो वहां अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा हुआ था। उसके अंदर रखे चार हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने गायब थे। इसके अलावा एक अन्य कमरे के भी ताला टूटा था। सामान बिखरा था। महिला ने बताया कि चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे होंगे। चोर बच्चों के गुल्लक से भी नगदी चोरी कर ले गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।