{"_id":"899b3bc0f5b6a28e52079b92c762aa9a","slug":"crime-ymn-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्कपुर थाना क्षेत्र के सरोजनी कॉलोनी पार्क में सैर कर घर लौट रही महिला के कानों से बाइक सवार दो युवक सोने की बालियां झपट ले गए। महिला ने इसकी शिकायत फर्कपुर थाना पुलिस को दी। सरोजनी कॉलोनी निवासी कृष्णा ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह कॉलोनी के पार्क में सैर करने आई थी।
जब वह पार्क से बाहर निकली तो पीछे से बाइक पर दो युवक अचानक उसके पास आकर रुके। पीछे बैठा युवक बाइक से नीचे उतरा और उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। कानों के इलाज के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
उधर, कैंप की रणजीत कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने महिला का मोबाइल छीन लिया। मोनिका रानी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई की शाम को कॉलोनी में किसी काम से गई थी।
विज्ञापन
काम समाप्त कर जब वह कॉलोनी की गली से होकर अपने घर की तरफ आ रही थी तो रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उसके नजदीक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक उसके हाथ से मोबाइल छीन फरार हो गए।