{"_id":"90b165562da6f85dfd51cb05fb142981","slug":"crime-ymn-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी पर मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर की आजाद नगर कॉलोनी गली नंबर 9 में पति पत्नी के झगड़े के बाद पति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्जकर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
आजाद नगर कॉलोनी निवासी मुलकराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पूर्व उसने अपने बेटे रवि कुमार (30) की शादी कालका निवासी कविता के साथ की थी। उसका आरोप है कि कविता व उसके परिजन छोटी-छोटी बातों पर उसके बेटे रवि को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी कविता और रवि में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद से रवि मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार दोपहर रवि अपने कमरे में जाकर सो गया। शाम करीब साढ़े चार बजे तक जब वह नहीं जागा तो उसकी मां उसे कमरे में बुलाने के लिए गई।
आवाज लगाने पर भी जब कमरा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा तो रवि कमरे में चुन्नी से लटका हुआ था। मुलकराज का आरोप है कि रवि ने अपनी पत्नी कविता व ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर आत्महत्या की। पुलिस ने कविता व उसके परिजनों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई पृथ्वी सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।