फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/ymn

वीडियो वायरल करने के नाम पर कार चालक से ब्लैकमेलिंग

Wed, 08 Jul 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 08 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
बुकिंग पर कुरुक्षेत्र कार ले जाकर तीन महिलाओं ने कार चालक के साथ फोटो व वीडियो बना लिया। महिलाओं ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कार चालक को ब्लैकमेल किया। महिलाओं ने कार चालक से 30 हजार रुपये ले लिए और 20 हजार की और  मांग की। मामले में पुलिस ने कार चालक की पत्नी की शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें काबू कर लिया है।
विज्ञापन


हिसार के हांसी क्षेत्र के गांव दानी पुरिया निवासी नरेंद्र पाल व उनकी पत्नी बिंदु चोपड़ा गार्डन में किराए पर रहते हैं। बिंदु ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति नरेंद्र कुमार किराए पर कार चलाता है। पांच माह पहले नरेंद्र कुमार की कार को शहजाद नाम के लड़के ने कुरुक्षेत्र जाने के लिए बुक कराया और नरेंद्र कुमार कार बुकिंग के तहत अमरपुरी कॉलोनी से तीन महिलाओं को अपनी कार में बिठाकर कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर लेकर गया। ब्रह्मसरोवर जाने पर इन तीनों महिलाओं ने नरेंद्र कुमार के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां महिलाओं ने उसके पति के साथ गलत तरीके से फोटो खींची है और इन फोटो का हवाला देते हुए उसके पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से उसके पति नरेंद्र कुमार ने आरोपी महिलाओं को 30 हजार रुपये दे दिए लेकिन उसके बाद भी महिलाओं ने उसके पति को ब्लैकमेल करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदु ने पुलिस को बताया कि उक्त महिलाएं उसके पति की कार को बार-बार मांगकर उसे परेशान कर रही हैं और अब फिर 20 हजार रुपये की मांग कर रही हैं और धमकी दे रही हैं कि यदि 20 हजार रुपये नहीं दिए तो वीडियो को नेट व व्हाट्स ऐप पर वायरल कर सार्वजनिक कर देंगी।


आरोप है कि ये तीनों महिलाएं वेश्यावृति का धंधा करती हैं। फर्कपुर पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। थाना फर्कपुर एसएचओ दयाल चंद ने बताया कि आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed