फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/ymn

यूपी जाकर लिंग जांच और गर्भपात करने वाले डॉक्टर को पकड़ा

Wed, 08 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 08 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में जाकर लिंग जांच करने वाले यूनानी डॉक्टर को रंगेहाथ पकड़ा। कार्रवाई को सहारनपुर पुलिस की मदद से अंजाम दिया गया। मौके से अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर और उसके दलाल को गिरफ्तार कर सहारनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि सूचना मिल रही थी सहारनपुर जिले में लिंग जांच और कन्या भ्रूण का गर्भपात करने का धंधा चल रहा है। यमुनानगर से गर्भवती महिलाएं वहां जाकर लिंग जांच और कन्या भ्रूण का गर्भपात करवाती हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. दहिया को इसका पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


डॉ. दहिया और बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना इस कार्य में जुट गए। उन्हें सरसावां में लिंग जांच और कन्या भ्रूण का गर्भपात किए जाने का पता चला। पता चला कि गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर तक एक दलाल पहुंचाता है। इसके बाद जिला प्रशासन ने डॉक्टर को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। इस बारे में सहारनपुर प्रशासन से बात की गई। सहारनपुर के डीएम और एसपी ने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने एक गर्भवती के साथ एक अन्य महिला को उसकी भाभी बनाकर दलाल से संपर्क करवाया। इन दोनों ने दलाल अमित के पास जाकर लिंग जांच करवाने के बारे में पूछा। दलाल ने इसके लिए 10 हजार रुपये की डिमांड की। सौदेबाजी के बाद आठ हजार रुपये में लिंग जांच और भ्रूण कन्या होने पर उसका गर्भपात करवाना तय हुआ।
लिंग जांच और गर्भपात के लिए दलाल ने सरसावां बुलाया

दलाल ने इन दोनों को अपनी कार में सरसावां आने को कहा। जब दोनों महिलाएं सरसावां रवाना हुईं तो प्राइवेट वाहन में जिला प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए तहसीलदार जगाधरी दर्शन, डीएसपी जोगिंद्र सिंह, डॉ. दहिया और बाल कल्याण अधिकारी उनके पीछे लग गए। सरसावां में दलाल अमित का चंडीगढ़ क्लीनिक है। अमित इन महिलाओं को तंग गलियों से होता एक डॉक्टर की क्लीनिक पर ले गया। डॉक्टर की दुकान पर सहारा डायग्नोस्टिक का बोर्ड लगा था।

यह क्लीनिक डॉ. शकील चलाता है। दोनाें महिलाओं ने डॉ. शकील से बात की। उसने भरोसा दिलाया कि लिंग जांच के बाद कन्या होने पर उसका गर्भपात कर देगा। दोनाें महिलाओं ने आठ हजार रुपये डॉक्टर को दे दिए। डॉक्टर ने गर्भवती का अल्ट्रासाउंड किया। इसी बीच डीएसपी जोगिंद्र सिंह और टीम के अन्य सदस्य दुकान पर पहुंच गए और डॉक्टर और उसके दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

मशीन को भी सील कर दिया गया। डॉक्टर के कब्जे से आठ हजार रुपये भी बरामद कर लिए। इन दोनों को सहारनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्लीनिक पर हुई कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग करवाई गई है।



मशीन रजिस्टर्ड नहीं
डॉक्टर शकील के क्लीनिक से जो अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है, वह रजिस्टर्ड ही नहीं थी। इतना ही नहीं डॉ. शकील यूनानी चिकित्सक है और अल्ट्रासाउंड मशीन रखने के लिए अधिकृत नहीं है। डॉ. के क्लीनिक पर अन्य मरीज भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed