फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

दो शराब ठेकों के कारिंदों से गन प्वाइंट पर लूट

Tue, 14 Jul 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 14 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव कैत के नजदीक स्थित देसी शराब ठेके के कारिंदे से तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर तीन हजार रुपये लूट लिए। घटना के लगभग आधे घंटे बाद करीब 15 किलोमीटर दूर शहर में ज्योति पैलेस के नजदीक भी देसी शराब ठेके के कारिंदे से तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 2700 रुपये लूट लिए। दोनों घटनाएं रविवार रात साढ़े 11 से साढ़े 12 के बीच हुईं। पुलिस ने एक मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लूट की पहली वारदात सदर थाना क्षेत्र के कैत के नजदीक रात करीब साढ़े 11 बजे घटी। औधरी निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह कैत के नजदीक स्थित जींद निवासी सुंदर सिंह के ठेके पर कारिंदे का काम करता है। रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक ठेके पर शराब लेने के लिए आया। उसके पीछे-पीछे एक और युवक वहां आ गया। दोनों युवक जबरन उसके ठेके में घुस आए। यहां एक युवक ने उस पर देसी कट्टा नुमा हथियार तानकर उससे पैसों की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने उसके पास से चाबी छीनकर गल्ले में रखी लगभग तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


आरोपी युवक उसे धक्का देकर भाग निकले। ठेके से कुछ दूरी पर एक अन्य युवक बाइक लेकर खड़ा था। आरोपी युवक उसकी बाइक पर बैठ जगाधरी की तरफ भाग गए। उसने घटना की सूचना ठेकेदार व पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई विजय विवेक का कहना है कि तीनों युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात : कैत में हुई लूट की वारदात के करीब आधे घंटे बाद जगाधरी वर्कशाप रोड स्थित ज्योति पैलेस के नजदीक स्थित देसी शराब ठेके के कारिंदे से तीन बदमाशों ने देशी कट्टा दिखाकर लगभग 2700 लूट लिए। ठेके के कारिंदे प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात वह ठेके के बाहर खड़ा था।

इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक ठेके पर आए। युवकों ने उससे एक बोतल लेने की बात कही। जब वह बोतल देने के लिए ठेके के अंदर गया तो आरोपी युवक भी उसके पीछे ठेके के अंदर घुस गए। युवकों ने उसके सिर के पीछे कोई पिस्तौल नुमा हथियार तान दिया और उससे पैसों की मांग की। उसके बाद युवकों ने उसके जेब से लगभग 1100 रुपये और गल्ले से लगभग 1600 रुपये निकाल लिए।


उसके बाद आरोपी युवक उसे धक्का देकर वहां से चंपत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि वारदात का पता चला है, लेकिन अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed