{"_id":"e1d55b3f13c19c3ace279d3eef8485f4","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर शराब ठेके के कारिंदे से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर शराब ठेके के कारिंदे से लूट
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांसापुर में बने देसी शराब के ठेके से बदमाश गुरुवार रात गन प्वाइंट पर कारिंदे से 27 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व बियर की पेटी लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जींद निवासी विनोद ने फरकपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कांसापुर में बने देशी शराब के ठेके पर काम करता है। गुरुवार रात वह साढ़े दस बजे ठेका बंद कर वह सो गया। रात करीब पौने बारह बजे ठेके पर दो युवक आए।
आरोपियों ने ठेके का दरवाजा खटखटाया और बियर की पेटी देने को कहा। उसने आरोपियों को बियर की पेटी देने से मना कर दिया, मगर आरोपियों के बार-बार मांगने पर बाद वह उनकी बातों में आ गया। जब उसने बियर की पेटी देने के लिए दरवाजा खोला तो आरोपियों चार-पांच अन्य युवक भी आ धमके। आरोपियों ने आते ही उस पर पिस्तौल तान दी।
इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से 27 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल लूट लिया। जाते हुए आरोपी ठेके से बियर की पेटी भी उठाकर ले गए। आरोपियों के जाने के बाद उसने घटना की सूचना अन्य कर्मचारियों व फरकपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, मामले की जांच कर रहे फरकपुर थाना प्रभारी दयाल चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।