फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

सेठी ज्वेलर्स लूट का एक और आरोपी काबू

Thu, 18 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 18 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी के बुड़िया चौक के पास स्थित सेठी ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लूटने का एक और आरोपी सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस आरोपी को उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस ने उसे छह दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपी से लूटी गई ज्वेलरी बरामद की जाएगी। पुलिस का दावा है कि अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है। बता दें कि सेठी ज्वेलर्स पर हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने पिछले दिनों शामली जिले के कुरगेन निवासी इशरार उर्फ डॉक्टर को मुजफ्फरनगर में लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुजफ्फरनगर व जगाधरी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने जगाधरी में सेठी ज्वेलर्स को बंधक बनाकर लूटने की वारदात में शामिल होने की बात भी कबूली थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इसकी सूचना यमुनानगर की सीआईए पुलिस का दी। यमुनानगर सीआईए पुलिस मंगलवार को आरोपी इशरार को मुजफ्फरनगर से प्रोडक्शन वारंट पर यमुनानगर लेकर आई।

डॉक्टर का बेटा है आरोपी
प्रोडक्शन वारंट पर आए आरोपी इशरार के पिता अख्तर शामली में आरएमपी डॉक्टर हैं। आरोपी इशरार उर्फ डॉक्टर पहले अपने पिता के साथ उनकी दुकान पर ही काम में सहयोग करता था। इसलिए आसपास के लोग इशरार को भी डॉक्टर कहने लगे। अधिक पैसे के लालच में आरोपी मामले में पहले पकड़े गए शामली जिले के गांव बलवा निवासी मेहताब के टच में आया और उसके साथ मिलकर लूट जैसी वारदात को अंजाम देने लगे।

दो आरोपी पहले से पुलिस गिरफ्त में
मामले में सीआईए पुलिस सात मार्च को पानीपत पुलिस से उत्तरप्रदेश के शामली जिले के गांव बलवा निवासी मेहताब को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उसके बाद आठ मार्च को दिल्ली पुलिस उत्तरप्रदेश के जिले प्रबुद्ध नगर के गांव भबोकरा निवासी सुंदर को लेकर प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों ने सेठी ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देना तो कबूला था, लेकिन आरोपियों से पुलिस न तो ज्वेलरी बरामद कर पाई और न ही वारदात में प्रयुक्त हथियार।

यह है मामला
31 जनवरी की देर शाम करीब 8 बजकर 20 मिनट पर बुड़िया चौक के पास स्थित सेठी आभूषण भंडार के संचालक राकेश सेठी अपने बेटे साहिल और कारीगर हरीश के साथ दुकान बंद करने वाले थे। उसी समय दो  युवक दुकान के अंदर आए और अंगूठी दिखाने की बात कही। पहले तो राकेश सेठी ने दुकान बंद होने की बात कहकर उन्हें मना कर दिया, लेकिन युवकों द्वारा जोर देने पर उसने अंगूठी दिखानी शुरू की। जैसे ही राकेश सेठी ने आभूषण दिखाने शुरू किए तो आरोपी युवकों ने उस पर कट्टा तान दिया। इससे पहले राकेश सेठी कुछ समझ पाते तो बाहर खड़े दो अन्य बदमाश भी दुकान में घुस गए। उन्होंने सेठी के बेटे पर पिस्तौल तान दी। उसके बाद बदमाशों ने राकेश सेठी और उसके कारीगर हरीश को दुकान में मौजूद अलमारी में बंद कर दिया। कुछ ही देर में आरोपियों ने दुकान में रखी करोड़ों रुपये की सोने की ज्वेलरी लूट ली। सारी ज्वेलरी समेट कर बदमाश पौन नौ बजे के करीब बुड़िया गेट चौकी की ओर फरार हो गए।


वर्जन
पुलिस एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर यमुनानगर लेकर आई। आरोपी ने सेठी ज्वेलर्स में लूट की वारदात की बात कबूली है। आरोपी से अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।
राकेश कुमार, इंचार्ज, सीआईए यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed