फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

मनदीप कौर की हत्या की गुत्थी सुलझी

Wed, 17 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
छछरौली के गांव उर्जनी में आठ माह पहले मृत मिली गांव तिहमो निवासी मनदीप कौर की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। यह खुलासा डिटेक्टिव स्टाफ ने किया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने इस मर्डर की जांच का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक सोनू मलिक को सौंपा था। छानबीन के दौरान शक की सूई मृतका के पति अंबाला के गांव औजला निवासी गुरजीत सिंह पर गई,  जो फौजी है। डिटेक्टिव स्टाफ के निरीक्षक सोनू मलिक ने सहायक उपनिरीक्षक यशपाल के नेतृत्व में टीम गठित की।
विज्ञापन


गुरजीत सिंह से पूछताछ के लिए उसके विभाग में पत्र व्यवहार व परिवार वालों के माध्यम से बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन गुरजीत सिंह नहीं आया। 15 जून को पुलिस को सूचना मिली कि गुरजीत सिंह फौज से छुट्टी पर आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरजीत सिंह ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के लिए बनाया मास्टर प्लान
आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था। इस कारण वह अपनी पत्नी को मारने के लिए कई महीनों से योजना बना रहा था। इसके लिए उसने एक मास्टर प्लान तैयार किया। प्लान के तहत बीते वर्ष वह छुट्टी पर आया हुआ था। छुट्टियां खत्म करने के बाद वह 13 नवंबर, 2014 को ड्यूटी पर जाने के लिए रेल में बैठकर गुवाहाटी जा रहा था लेकिन मुरादाबाद में वह ट्रेन से उतर गया और यमुनानगर आ गया। यहां आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और दिल्ली रवाना हो गया। दिल्ली पहुंचकर उसने दिल्ली एयरपोर्ट से गुवाहाटी की फ्लाइट पकड़ी और ट्रेन के गुवाहाटी पहुंचने से पहले वहां पहुंच गया।


क्या है मामला
14 नवंबर, 2014 को खंड छछरौली के गांव उर्जनी के पास खेत में एक विवाहिता का शव पड़ा मिला था जिसकी शिनाख्त खिजराबाद क्षेत्र के गांव तिहमो निवासी मनदीप कौर के रूप में हुई थी। मनदीप की शादी अंबाला के गांव औजलां निवासी गुरजीत सिंह के साथ हुई थी। उस समय पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed