{"_id":"9ba1c7f50afac004cfc1795f7247ac00","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"न मेडिकल जांच करवाई, न आरोपी की गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न मेडिकल जांच करवाई, न आरोपी की गिरफ्तारी
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के बाड़ी माजरा से एक युवक कुछ दिन पहले शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा करके कहीं ले गया। कुछ दिन पहले युवक नाबालिग को गांव में छोड़कर चला गया लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई।
आरोपी की गिरफ्तारी और मेडिकल जांच करवाने की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एसपी डा. अरुण नेहरा को शिकायत दी। नाबालिग की नानी ने बताया कि चार जून को उसकी 15 वर्षीय दोहती को रूपनगर कॉलोनी निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर कहीं ले गया।
उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उस समय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लड़की को छुड़वा लिया। आरोप है कि पुलिस ने इस इस बारे में कोई सूचना नहीं दी और लड़की की मेडिकल जांच कराए बिना बालकुंज छछरौली भेज दिया और आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।