{"_id":"b4e409090c9f4d5f0fd4376f46a0bf44","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने गो रक्षकों और पुलिस पर दागीं गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने गो रक्षकों और पुलिस पर दागीं गोलियां
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खुर्दबन में खलासी ड्रेन के पास शुक्रवार देर रात पशु तस्करों ने पुलिस की गो टास्क फोर्स व गोरक्षा दल के सदस्यों पर ताबड़तोड़ 15 राउंड फायर किए। पुलिस कर्मचारी व गोरक्षा दल के सदस्य बाल-बाल बचे। पुलिस और गोरक्षकों ने तस्करों का पीछा किया तो वह एक नई महिंद्रा पिकअप गाड़ी गांव खूखनी के पास छोड़ फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
गोरक्षा दल के प्रांत संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें लाडवा गोरक्षा दल के सदस्यों से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर तीन वाहनों में रादौर के गांव खुर्दबन की तरफ से उत्तरप्रदेश जाएंगे। उन्होंने पशु तस्करों की सूचना पुलिस की गो टास्क फोर्स के इंचार्ज मेवा राम और 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद गांव खुर्दबन के निकट गोरक्षा दल व पुलिस की गो टास्क फोर्स की टीम ने मोर्चा संभाला।
गोरक्षा दल की ओर से सड़क पर पशु तस्करों की गाड़ी में पंक्चर करने के लिए लोहे के कीलनुमा सिस्टम लगाया। कुछ देर बाद लाडवा की तरफ से तीन गाड़ियां आती हुई दिखाई दीं। तस्करों की गाड़ी जब इस कीलनुमा सिस्टम के ऊपर से गुजरी तो गाड़ी के टायर में पंक्चर हो गया। इसके बावजूद पशु तस्कर गाड़ी को काफी दूर तक ले गए। खुर्दबन व कलरी के बीच खलासी ड्रेन की पटरी पर पशु तस्करों ने गाड़ी को रोककर उनका पीछा कर रहे पुलिस कर्मचारियों व गोरक्षा दल की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पशु तस्करों ने 315 बोर के कट्टे से पुलिस के एएसआई तेजपाल, हवलदार नीरज व एक अन्य सिपाही के अलावा गोरक्षा दल के संयोजक रोहित चौधरी पर फिल्मी अंदाज में गोलियां दागीं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
फायरिंग के बीच बदला टायर
जवाबी फायरिंग के बावजूद पशु तस्कर पुलिस व गो रक्षादल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे। इस दौरान पुलिस कर्मी व गोरक्षा दल के सदस्य अपनी अपनी गाड़ियां सड़क पर छोड़कर सड़क किनारे पेड़ के पीछे छिप गए। पशु तस्करों ने फायरिंग करके पशुओं से लदी दोनों गाड़ियों को आगे भगा दिया और फायरिंग की आड़ में पुलिस व गोरक्षा दल के सदस्यों को उलझाए रखा। लगभग 15 मिनट तक पशु तस्कर उन पर रुक-रुककर गोलियां बरसाते रहे। इस दौरान पशु तस्करों ने अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी के पंक्चर टायर को भी बदल लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
बरामद हुई गाड़ी से मिली तेजाब से भरी बोतलें
पशु तस्करों के फरार होने के बाद पुलिस ने गांव खुखनी के पास से पशु तस्करों की महिंद्रा पिकअप गाड़ी को बरामद किया। जिस पर उत्तरप्रदेश का अस्थायी नंबर यूपी 11 टी 3087 लिखा हुआ था जबकि महिंद्रा पिकअप गाड़ी के पीछे नंबर नहीं लगा हुआ था। गाड़ी के अंदर से तेजाब से भरी बोतलें, ईंटें, पत्थर, डंडे व पंक्चर हुआ टायर मिला है।
लाडवा में भी गो रक्षकों पर फायरिंग करके आए थे तस्कर
गोरक्षा दल के प्रदेश संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे पशु तस्करों की तीन गाड़ियां यमुना नदी के हिनौरी पुल (लाडवा) से गुजरीं। एक महिंद्रा पिकअप में पशु तस्कर सवार थे जबकि दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियों में पशु लदे थे। गोरक्षा दल लाडवा के सदस्य हरभजन सिंह शाहाबाद, टीनू अरोड़ा लाडवा, विकास खैरा, कमल खैरा, कर्ण लाडवा, विनोद पाल लाडवा, गोलू शर्मा लाडवा ने पशु तस्करों को हिनौरी पुल पर रुकने का इशारा किया। पशु तस्करों ने गाड़ी रोकने के बजाय 5-6 हवाई फायर किए और गोरक्षा दल के सदस्यों को फायर करके भगाने की कोशिश की।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
जब पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की तो वह क्षेत्र यमुनानगर व करनाल जिले की सीमा पर था। इसलिए पुलिस असमंजस में पड़ गई कि पशु तस्करों द्वारा घटना को जठलाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया या इंद्री थाना क्षेत्र में। काफी देर तक पुलिस कर्मचारी आपस में इसी विवाद को लेकर उलझे रहे। बाद में पुलिस ने गांव खुर्दबन के सरपंच कर्मबीर को मौके पर बुलाया और घटना क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। सरपंच ने पुलिस को बताया कि जिस जगह पशु तस्करों ने फायरिंग की है वह जगह गांव खुर्दबन क्षेत्र में पड़ती है। जिसके बाद पुलिस ने मामला जठलाना क्षेत्र का बताया।
एक एसएलआर व एक रिवाल्वर के सहारे तस्करों से मुकाबला
गांव खुर्दबन में लगभग आठ से दस पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर जबरदस्त फायरिंग की। सभी पशु तस्कर सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर दनादन पुलिस पर गोलियां बरसा रहे थे। पुलिस के पास एक एसएलआर व एक रिवाल्वर थी जिससे पुलिस ने उन पर जवाबी फायरिंग की। जब तक उनकी गाड़ी की स्टैपनी नहीं बदली गई, तब तक पशु तस्करों न गोलियां चलानी जारी रखीं।
पशु तस्करों द्वारा पहले लाडवा थाना के क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इसलिए अधिकारियों के आदेश पर पशु तस्करों के खिलाफ मामला लाडवा थाना में दर्ज किया गया है।
अरविंद शर्मा, प्रभारी, थाना जठलाना।