फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
अपराध शाखा एक की टीम ने जोड़ियो नाका व बस स्टैंड के पास से दो युवकों को दो अवैध हथियारों व जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवक अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं, सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रमोद वालिया की टीम का गठन किया गया। टीम ने पहले जोड़ियो नाका पर जाकर एक युवक को गिरफ्तार किया। जब तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान मंडेबर निवासी अमनदीप उर्फ अमन के रूप में हुई। वहीं दूसरी ओर अपराध शाखा एक की टीम ने बस स्टैंड चौक से एक युवक को काबू किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भी एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ उसकी पहचान लक्ष्मी नगर कैंप निवासी साहिल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को दो अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लेकर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed