फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

महिला ने देवर पर छेड़छाड़ व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
एक गांव निवासी महिला ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2015 में रादौर के गांव दोहली में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कार व डेढ़ लाख रुपये लेकर आने की मांग करने लगे। इस दौरान उसके मायके वालों ने आरोपियों की कुछ मांग पूरी की, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ कई बार मारपीट की और दहेज न लाने पर प्रताड़ित किया। महिला ने बताया कि एक दिन उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। जबकि सास व ससुर पर अपने काम से बाहर थे। आरोप है कि इस दौरान उसके देवर ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसके सास व ससुर घर पहुंचे तो उसने देवर की करतूत उन्हें बताई। लेकिन आरोपियों ने उल्टा उसे की प्रताड़ित किया। जब उसने अपने पति को इस बारे बताया तो उसने भी उसकी एक न सुनी।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। उसने घर आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। बुड़िया थाना पुलिस ने मामले में महिला के पति, देवर, सास, ससुर, देवरानी व दो ननदों पर छेड़छाड़ व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed