{"_id":"61e07496350559597a262028","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl959542181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक क्लियर होने के बाद भी खाते में नहीं आई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक क्लियर होने के बाद भी खाते में नहीं आई राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अग्रसेन चौक जगाधरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चेक क्लियर होने के बाद भी किसान के खाते में रुपये नहीं पहुंचे, जबकि चेक देने वाले व्यक्ति के खाते से रुपये भी कट गए। पीड़ित व्यक्ति ने बैंक स्टाफ पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
गांव खारवन निवासी कर्मवीर ने सेक्टर 17 पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। दिसंबर 2021 में उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने दोस्त गणेश टिंबर के संचालक अमित कांबोज से रुपये मांगे। अमित ने 21 दिसंबर को उसके नाम 50 हजार रुपये का चेक काट दिया। उसने 24 दिसंबर को बैंक में जाकर अपने खाते में चेक लगा दिया।
27 दिसंबर को अमित कांबोज के खाते से 50 हजार रुपये कट गए। जबकि उसके खाते में रुपये नहीं पहुंचे। इस पर उसने ने बैंक में जाकर अधिकारियों से बात की लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वह कई दिन तक चक्कर काटता रहा पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में परेशान होकर उसने सेक्टर 17 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में कर्मवीर ने आरोप लगाया कि पंजाब नेशनल बैंक शाखा के स्टाफ ने ही उसके रुपये हड़पे हैं। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले में बैंक स्टाफ पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।