फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

चोरी कर रहे तीन युवकों को दुकानदारों ने घेरा, एक ने लगाई छत से छलांग, बिजली के तारों में उलझकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
मीना बाजार में झुलसने से हुई चोर की मौत की बाद मौके पर मौजूद लोग व पहुंची पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
शहर के मीना बाजार में दुकानों से चोरी कर रहे तीन युवकों को दुकानदारों ने आहट सुनकर घेर लिया। जिनमें से एक युवक मौका पाकर भाग गया, जबकि उसके दो साथियों ने भागने के लिए छत से छलांग लगा दी, इनमें से एक युवक नीचे जा रही बिजली लाइन के तारों में उलझ और करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शनाख्त राजस्थान के बसवाड़ा के गांव सगवाडिया निवासी संदीप (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

रात तीन बजे मीना बाजार में दुकानों के पीछे मकानों में रह रहे लोगों को दुकानों में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग जाग गए। कुछ लोग एकत्रित होकर दुकानों की तरफ आए। उन्होंने देखा कि शिवम कलेक्शन, अप्सरा गारमेंट और सुनील गारमेंट के शटर आधे खुले हैं और दुकानों के अंदर कुछ युवक घुसे हैं। लोगों ने उन्हें घेरकर शोर मचा दिया। खुद को घिरा देखकर युवक दुकानों की छत पर चढ़ गए। पीछे से लोग भी छत पर चढ़ गए। इस दौरान एक युवक मौका पाकर वहां से भाग गया। जब दो युवक को दुकानदारों और लोगों ने छत पर घेर लिया। लोगों से बचने के लिए दोनों युवक छत से नीचे कूद पड़े। इस दौरान संदीप नाम का युवक तारों के जाल में उलझ गया, जबकि दूसरे युवक को नीचे खड़े लोगों ने पकड़ लिया। जैसे ही संदीप तारों पर गिरा, उनमें से चिंगारियां निकली और वह करंट से झुलस गया। इसके बाद झटके के साथ वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। उसके पकड़े गए साथी युवक की लोगों ने खूब धुनाई की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजस्थान के बसवाडा के गांव सगवाडिया निवासी नीतेश बताया।
विज्ञापन

सवा लाख रुपये कैश चोरी मिला
जगाधरी के हुडा सेक्टर 15 निवासी अंकुश गर्ग ने बताया कि उनकी मीना बाजार में शिवम कलेक्शन के नाम से दुकान है। उसने बताया कि करीब चार बजे उन्हें पड़ोसी विजय का फोन आया कि मार्केट में चोर घुस आए है। जिन्होंने उसकी दुकान भी खोली हुई है। वह तुरंत पहुंचे। यहां पर दुकान खोलकर देखा, तो छत के गेट का ताला टूटा पड़ा था। गल्ला चेक किया, तो वह भी टूटा हुआ था। इसमें से करीब सवा लाख रुपये चोरी के मिले। जिसमें दिनभर की कलेक्शन के एक लाख चार हजार रुपये व कुछ अन्य नकदी थी। इसी तरह अप्सरा गारमेंट व सुनील गारमेंट से भी नकदी व सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि शहर में रोजाना दुकानों व घरों में चोरियां हो रही है। जब से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। तब से चोरियों का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में पुलिस भी गश्त नहीं कर रही है। पुलिस गश्त करने की बजाए चुनावी ड्यूटी में व्यस्त है। दुकानों ने शहर व बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

मीना बाजार में चोरी करते हुए पकड़े युवकों की सूचना पर मैं पुलिस बल के साथ मौके पर गया था। यहां चोरी करने आए एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। जबकि एक की छत से कूदते समय मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कार्रवाई होगी।
- प्रमोद वालिया, एडिशनल एसएचओ, थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed