{"_id":"5eb5a8008ebc3e90701b842d","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl303824135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवैल चलाते समय किसान को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवैल चलाते समय किसान को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। खेत में पानी देने गए गांव टोपरा कलां निवासी प्रदीप कुमार ट्यूबवेल पर काम करते हुए करंट लगने से मौत हो गई। प्रदीप कुमार की मौत से उसके 10 साल व 08 साल के दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार गांव टोपरा कलां निवासी प्रदीप कुमार (32) सुबह लगभग 6 बजे घर से खेतों में पानी देने गया था। बताया जा रहा है कि जब वह ट्यूबवेल चलाने लगा तो बिजली के तार व स्टार्टर से उसे करंट लग गया। करंट लगन से वह झुलस गया। मृतक के छोटे भाई सुशील ने बताया की जब वह ट्यूबवेल के अंदर से काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसने अंदर जाकर देखा तो प्रदीप जमीन पर पड़ा था। उसने तुरंत अपने चाचा के लड़के को फोन करके बुलाया। मेन स्विच बंद करके उन्होंने प्रदीप को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।