{"_id":"5e7fa45b8ebc3e78c00d06b5","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl264866195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडीकेंट बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास, नहीं निकाल पाए नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंडीकेंट बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास, नहीं निकाल पाए नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। शहर के एटीएम सुरक्षित नहीं है। बीते तीन माह में एटीएम तोड़ने की तीन घटनाएं हो चुकी है। इसी कड़ी में चोरों ने इस बार जगाधरी के रक्षक विहार नाके के पास स्थित सिंडीकेंट बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। इससे पहले चोर एटीएम तोड़ पाते सायरन बज गया। सायरन बजने की आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी के रक्षक विहार स्थित सिंडीकेंट बैंक के मैनेजर दिशांत शर्मा ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार को करीब सवा दो बजे वह बैंक व एटीएम रूम को बंद करके ताले लगाकर अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक का एटीएम रूम खुला पड़ा हुआ है। सूचना पर उसने बैंक में आकर देखा तो बैंक के एटीएम रूम खुला हुआ था। एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया हुआ था। लेकिन चोर मशीन को तोड़ नहीं पाए और न ही नकदी निकाल पाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में सामने आया कि जब चोरों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया तो सायरन बज गया। सायरन की आवाज सुनकर चोर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई रामसिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।