फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
गोविंदपुरी के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक पर सवार एक महिला कई फुट तक ऊपर उछल कर सड़क पर गिरी। हादसे में महिला समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान सेक्टर 17 निवासी राखी, वीर कुमार और चिराग के रूप में हुई। तीनों एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें तेज रफ्तार कार सामने से बाइक को टक्कर मारती है। इस दौरान बाइक पर सवार महिला कई फीट ऊपर उछल कर सड़क पर जा गिरती है। कार चालक बिना ब्रेक लगाए दौड़ आता हुआ चला जाता है। घायलों के परिवार का कहना है कि कार पर लगी नेम प्लेट मौके पर टूट कर गिर गई। जिससे कार चालक की पहचान हुई। आरोप है कि कार चालक सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखता है। जो कि उन पर फैसले का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

उधर, छछरौली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शांति कॉलोनी निवासी सागर घायल हो गया। हादसे के समय वह प्रतापनगर से जगाधरी वापस आ रहा था। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद प्रतापनगर की तरफ से आ रहे शिक्षा मंत्री कंवरपाल का काफिला मौके पर रुका। शिक्षा मंत्री ने घायल युवक को तुरंत अपनी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed