फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

Yamuna Nagar News: साइबर ठग नीतीश दुबई में भी चला रहा था नेटवर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
भाजपा महिला जिलाध्यक्ष, पार्षद व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन प्रीति जौहर के साथ 4 लाख 54 हजार 996 रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी नीतीश ने दूसरे दिन के पुलिस रिमांड में कई खुलासे किए। नीतीश ने साइबर ठगी का नेटवर्क दुबई तक भी पहुंचाया हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले साल दो माह के लिए दुबई भी रह कर आया। यहां उसने 10 से 12 लोगों का नेटवर्क तैयार किया। साइबर ठगी कैसे करनी, लोगों को कैसे अपने जाल में फंसाना और कैसे लिंक भेज कर खाते से राशि निकालनी इन सब के बारे में गिरोह को ट्रेनिंग भी देकर आया था। उसके बाद भारत वापस आकर बिहार के कटिहार में ही अपने गिरोह के साथ साइबर ठगी में काम करने लग गया था।
विज्ञापन


नीतीश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे पांच बहन भाई हैं। तीनों भाइयों में वह सबसे छोटा है, जबकि पिता किसान हैं। उसने बताया कि काफी समय पहले उसके पिता और उसके तीन बड़े भाई दिल्ली कूली का काम करते थे। बाद में वे काम छोड़ कर वापस बिहार आ गए। उसके बाद तीनों भाई अब मजदूरी का काम कर रहे हैं। नीतीश ने बताया कि वह साइबर ठगी के साथ-साथ बीए फाइनल की भी पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन बाद उसके पेपर भी थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


पूछताछ में नीतीश ने बताया कि साइबर ठगी के काम वे उसके गांव का ही संजीत उसे लेकर आया था। अब वो गिरफ्तार हो चुका है। उसके बाद गिरोह की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी। अब वह कटिहार में अन्य 11 साथियों के साथ ठगी का नेटवर्क चला रहा था। उसने बताया कि किसी व्यक्ति से आईडी लेकर उसके नाम से सिम कार्ड लेते थे। इसी तरह किसी दूसरे के नाम से फर्जी तरीके से अकाउंट खुलवाते थे। इसके बाद कॉल करते थे और फर्जी तरीके से खुलवाए अकाउंट में पैसे डलवाते थे। अकाउंट में पैसे आते ही खुद निकलवा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसी साल की सात मार्च को भाजपा महिला जिलाध्यक्ष, पार्षद व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन प्रीति जौहर ने पुलिस को शिकायत दी थी उसके बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी शाखा में दो खाते हैं। उसने ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के माध्यम से हरिद्वार से कुछ कीमती सामान मंगवाया था। दो मार्च को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हट्सएप मैसेज और कॉल आई थी। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ब्लू डर्ट कंपनी का अधिकारी बताया। तब उसे जानकारी लेने के लिए लिंक भेजा और उसमें 5 रुपये की राशि ट्रांसफर करने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद ही खाते से 4 लाख 54 हजार 996 रुपये की राशि कट गई। इसपर जब प्रीति जौहर ने उसी नंबर पर पैसे कटने की बात करना चाहा तो ठग ने गाली-गलौज शुरू कर दी थी।



आरोपी नीतीश पिछले साल दो माह के लिए दुबई में भी गया था। वहां भी नेटवर्क चल रहा है। शनिवार को आराेपी के रिमांड का दूसरा दिन था। जबकि ये सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। अभी रिमांड के दौरान और भी बहुत से राज खुलने बाकी हैं।
-महरुफ अली, सब इंस्पेक्टर, साइबर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed