फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने व्यवसायी के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
साइबर ठगों ने गुमथला राव निवासी वीरभान वधवा के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। वीरभान का कहना है कि न तो उसने किसी को ओटीपी बताया है और न ही उसके पास किसी अज्ञात ठग का फोन आया। फिर भी उसके खाते से रुपये निकल गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुमथला राव निवासी वीरभान वधवा ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपना खुद का बिजनेस है। 18 अप्रैल की शाम करीब सवा सात बजे उसके मोबाइल पर उसके खाते से 98 हजार रुपये कटने का संदेश आया। अभी वह मैसेज पढ़ ही रहा था कि एक मिनट बाद फिर से दो हजार रुपये कटने का संदेश आया। जब उसने अपने बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट देखी तो उसके खाते से दो लाख रुपये कटे हुए थे। 17 अप्रैल को भी उसके खाते से 98 हजार रुपये व दो हजार रुपये निकले हुए थे। उसने तुरंत अपने खाते में बचे हुए 57 हजार रुपये अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर किए। वधवा ने बताया कि उसके पास न तो कोई फोन आया, न ही उसने किसी को कोई ओटीपी दिया। फिर भी उसके खाते से दो लाख रुपये कट गए। उसने तुरंत आईसीआईसीआई बैंक लाडवा में जाकर अपने खाते की सभी ऑनलाइन व फोन बैंकिंग सेवाएं बंद करवाई और इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की। देर शाम साइबर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed