फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, police, rape, girl

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime, police, rape, girl
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कुरुक्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने शादी करने पर दबाव दिया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस साजिश में आरोपी के एक साथी ने भी साथ दिया। पुलिस ने शिकायत पर युवक व उसके साथी पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी संदीप कुमार के साथ जान पहचान हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने उससे दोस्ती की। इसके बाद उसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपने साथी गांव उमरी निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ मिलकर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब 3 साल तक दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने दोबारा शादी करने की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी संदीप व सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed