फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, police, kidnaping and murder case

सागर का परिजनों ने गांव में किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime, police, kidnaping and murder case
गांव घिलौर निवासी सागर के अपहरण और हत्या के मामले में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं शुक्रवार को सागर का शव सोनीपत के खानपुर मेडिकल कॉलेज से गांव पहुंचा। जहां दर्जनों लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। कुरुक्षेत्र एसपी राजेश दुग्गल शुक्रवार को बाबैन और लाड़वा थाना क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। यहां से वे गुढ़ा बस स्टैंड गए जहां से सागर को अगवा किया गया था। यहां वारदात को लेकर लोगों से बातचीत की गई। यहां एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस का दावा कर रही है कि दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सागर का पोस्टमार्टम सोनीपत के खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में किया गया। कुरुक्षेत्र अस्पताल के चिकित्सकों ने शव की हालत बेहद खराब होने के कारण यहां पोस्टमार्टम न होने की बात कही। जिसके बाद वीरवार को सागर का शव खानपुर मेडिकल भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह दस बजे शव गांव घिलौर पहुंचा। सागर की हत्या मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाया। जिस कारण ग्रामीणों में पुलिस को लेकर भारी रोष देखा गया।
विज्ञापन

मृतक सागर के पिता गांव घिबलौर निवासी जरनैल सिंह व जीजा ऋषिपाल पटाक माजरी ने कहा कि पांच हत्यारोपियों में से पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। लेकिन अभी पुलिस की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
गांव गुढा में सोमवार की रात को दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाईक से चचेरे भाई के साथ वापिस लौट रहें गांव घिलौर निवासी 23 वर्षीय युवक सागर का अपहरण करने के बाद बुधवार को लाड़वा में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव सरकारी अस्पताल के पीछे झांड़ियों में फेंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। गांव घिलौर निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की रात को उसका बेटा सागर व उसका चचेरा भाई लवकेश गांव गुढा में अपने दोस्त अजय वाल्मीकि के जन्मदिवस पर उसके गांव गये थे। इसी दौरान रात के समय लगभग 11 बजे गुढा बस अड्डे पर कार सवार अशोक कुमार, राकेश सैनी, सोनू निवासी गुढा व पंडित व हैप्पी निवासी छपरा ने सागर के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। रातभर वह सागर को ईधर उधर खोजते रहें थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जबकि बाइक पर सवार युवक का चचेरा भाई अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूटकर भागने में कामयाब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed