फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, fight, murder, police

कांग्रेस पार्टी के पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद में भतीजे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime, fight, murder, police
बिलासपुर में गुगा माडी के पास विधानसभा मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी के पोस्टर लगाने को लेकर विवाद में घायल हुए जोगी मोहल्ला निवासी नरेश कुमार (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह विवाद नरेश कुमार व उसके चाचा चमन लाल के बीच हुआ था। इस में मामले में तक मृतक नरेश कुमार के चाचा चमन लाल व नीरज पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया था। नरेश की मौत के बाद पुलिस ने अब इस मामले के आरोपियों पर हत्या की धारा लगाई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का मुलाना के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बिलासपुर के जोगी मोहल्ला निवासी नरेश कुमार व उसके चाचा नरेश दोनों अलग-अलग पार्टियों के समर्थक थे। नरेश कांग्रेस पार्टी का समर्थक था। जबकि उसका चाचा चमन लाल किसी अन्य पार्टी का। विधानसभा मतदान से दो दिन पहले यानि 19 अक्टूबर 2019 को नरेश कुमार गुगा माडी के पास कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर लगा रहा था। इस पर उसके चाचा चमन लाल ने विरोध किया था। पोस्टर लगाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों में बुरी तरह मारपीट हुई। आरोप था कि चमन लाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेश को बुरी तरह से पीटा। उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया गया। उस समय परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए मुलाना के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उस समय पुलिस ने नरेश के बयान पर उसके चाचा चमन लाल, संजय व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी चमन व उसके बेटे नीरज को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि चमन व नीरज ने ही उसके साथ मारपीट की थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इन दिनों वे जमानत पर हैं। बिलासपुर थाना एसएचओ राकेश राणा का कहना है कि मृतक नरेश के परिवार ने बयान दिए हैं। उसके आधार पर पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में आरोपियों पर पहले से दर्ज केस में हत्या की धारा लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को पुन: गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed