{"_id":"57167de64f1c1bb73e8b47db","slug":"crime-chain-snaching-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने झपटी बुजुर्ग महिला से सोने की बाली व चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने झपटी बुजुर्ग महिला से सोने की बाली व चेन
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर।
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की छोटी लाइन पर डीएवी सीसे स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवक एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन व एक बाली झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर अर्शदीप सिंह, एसएचओ थाना शहर व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर मुआयना किया। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन बाइक सवार युवकों का कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो महीने में झपटमारी की पांचवीं घटना है।
शिवाजी पार्क निवासी बुजुर्ग महिला सरला देवी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे घर के साथ वाली गली से बेटी के घर जा रही थी। जब वह छोटी लाइन के पास डीएवी सीसे स्कूल के पास पहुंची, तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। आरोपी युवकों ने उसके गले से सोने की चेन व दाहिने कान की बाली झपट ली और वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया और पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक तेजी से निकल गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। महिला ने बताया कि बाइक के पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। दोनों की उम्र 20-25 साल के करीब लग रही थी। महिला ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देर रात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।