{"_id":"67ab9b2634bf6960700baf14","slug":"creativity-is-essential-in-photography-dr-ajay-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132971-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफी में जरूरी है रचनात्मकता : डॉ. अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफी में जरूरी है रचनात्मकता : डॉ. अजय
Wed, 12 Feb 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज फोटोग्राफी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में कामयाबी के लिए रचनात्मकता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे मीडिया, जनसंपर्क और विज्ञापन उद्योग, ई-कॉमर्स सहित अन्य क्षेत्र फोटोग्राफी के लिए अच्छे करियर विकल्प के रूप में उभर रहे है। भले ही मोबाइल फोन ने आज हर किसी को फोटोग्राफर बना दिया है, बावजूद इसके पेशेवर फोटोग्राफी का जनून लोगों में बरकरार है। पेशेवर फोटोग्राफी में करियर की अपार संभावनाएं है।
डॉ. अजय ने कहा कि फोटोग्राफी पूर्णतः तकनीकी जानकारी पर आधारित है। इसके लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। एक्सपोजर ट्राइंगल यानि अपर्चर, शटर एवं आइएसओ की जानकारी से फोटो अंडर एक्सपोज या ओवर एक्सपोज से बचाया जा सकता है। शार्प शॉट के लिए व्हाइट बैलेंस व फोकस मोड की जानकारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने की ।