फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Created a Ganesha idol out of cow dung to convey a message of environmental conservation

Yamuna Nagar News: गोबर से गणपति बना दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 18 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Created a Ganesha idol out of cow dung to convey a message of environmental conservation
जगाधरी में बनाएं पंडाल में सजी गोबर से बनी गणपति की मूर्ति व मौजूद श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गोबर से तैयार गणपति प्रतिमा की स्थापना और पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सेवा और ग्रामीण स्वावलंबन का संदेश दिया जा रहा है। जगाधरी स्थित झंडा चौक पंडाल में नवयुग परिवार की ओर से गोबर से तैयार गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है।
परिवार से जुड़े तरुण जैन और आशीष बघेल ने बताया कि इस पहल में परिवार के सदस्यों और बच्चों समेत 32 लोग सहयोग कर रहे हैं। परिवार की ओर से गोबर से गणपति प्रतिमाओं के साथ विभिन्न पूजन सामग्री भी तैयार की जा रही है। तरुण जैन ने कहा कि गोमाता से प्राप्त पंचगव्य और गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार कर पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा सकती है। गांवों में गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार होने से पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय के साधन विकसित हो सकते हैं। महिलाएं और युवा भी इससे रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

नवयुग परिवार की ओर से 151 रुपये में विशेष गणपति पूजा किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें गोबर से बनी गणपति प्रतिमा के साथ गोबर के कंडे, रोली, मौली, धूप और पूजा से संबंधित अन्य सामग्री शामिल है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा की सामग्री एक ही किट में उपलब्ध करवाना है।

जगाधरी में बनाएं पंडाल में सजी गोबर से बनी गणपति की मूर्ति व मौजूद श्रद्धालु। संवाद

जगाधरी में बनाएं पंडाल में सजी गोबर से बनी गणपति की मूर्ति व मौजूद श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed