फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CPS, YMN, haryana

सीपीएस ने गांवों में विकास कार्यों के लिए दी ग्रांट

Sat, 18 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 18 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
CPS, YMN, haryana
जनसमस्याएं - फोटो : ब्यूरो
रादौर। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने वीरवार को रादौर क्षेत्र के गांवों के  दौरे कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान गांव के विकास के लिए ग्रांट राशि भी जारी की। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने कुलपुर, सारण, फतेहपुर, फरीदपुर, दौलतपुर, झाड़ चांदना, कांजीबांस, रपौली, काबुलपुर, बदनपुरी, मोडली, टोपरा खुर्द, अकबरपुर, गोलनी, हसनपुर का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार शर्मा रादौर, चरण सिंह टोपरा, अर्जुन पंडित गुमथला, पुष्पेंद्र गुर्जर, धर्मबीर दारसी, रूपेंद्र मल्ली, मलखान सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह ग्रेवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



रादौर में किया सीपीएस का नागरिक अभिनंदन
वीरवार की रात को पंजाबी धर्मशाला रादौर में पंजाबी समुदाय की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीपीएस का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सीपीएस श्याम सिंह राणा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीपीएस ने किया। उन्होंने कहा कि रादौर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाबी सभा के प्रधान पूर्ण आहुजा, हरीश सेतिया, काका बतरा, मास्टर घनश्यामदास मनचंदा, ओपी सहगल, अशोक आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed