फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple arrested with fake currency of one million

दस लाख की जाली करेंसी के साथ दंपति गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Wed, 06 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested with fake currency of one million
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साढौरा के पहाड़ीपुर इलाके से दस लाख की जाली करेंसी के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपति मूल रूप से शामली जिले (उत्तर प्रदेश) के गांव खंदरावली का रहने वाला है और फिलहाल पानीपत की नलवा कॉलोनी में रह रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


यमुनानगर पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को मंगलवार सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष बड़ी मात्रा में जाली करेंसी लेकर जिले में दाखिल हुए हैं। इस पर स्टाफ इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और साढौरा के पहाड़ीपुर इलाके में नाकेबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक पुरुष और महिला को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उनके बैग से हजार-हजार के नोटों के दस बंडल बरामद हुए। जांच में सभी नोट नकली निकले। गिनती में दस लाख के नोट पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को पति-पत्नी बताया। युवक ने अपना नाम संदीप और युवती ने चंचल बताया। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के शामली गांव खंदरावाली के रहने वाले हैं और फिलहाल पानीपत की नलवा कॉलोनी में रह रहे हैं।


एसपी आनंद ने बताया कि दंपति उक्त नोट हिमाचल और हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में चलाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस दंपति से नोट लेकर आने और पहुंचाने वाले स्थान के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed