फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple accused of murdering painter arrested

Yamuna Nagar News: पेंटर की हत्या करने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of murdering painter arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव भंभौली में पतंग के विवाद 42 वर्षीय पेंटर राजेश की चाकू मारकर हत्या के मामले में थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार और उसकी पत्नी जसविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पत्नी जसविंद्र को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं रामकुमार को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शनिवार शाम पतंग उड़ाने के दौरान विवाद हो गया था। आरोपी का नाबालिग बेटा खेत में पतंग लेने गया था, जहां सब्जियां रौंदने को लेकर मृतक के पिता फूलचंद ने उसे डांट दिया। आरोप है कि बच्चे ने घर जाकर गलत जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

मामला डायल 112 और पंचायत तक पहुंचा, लेकिन फैसला अगले दिन के लिए टाल दिया गया। रात करीब 11 बजे आरोपी रामकुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर राजेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में चाकू से छाती पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और परिजनों ने हाईवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी को जेल और पति का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed