फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   counting in voting

आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
counting in voting
स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : Yamuna Nagar
विधानसभा आम चुनाव के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से चार अलग-अलग जगह पर शुरू होगी। साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हिन्दू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यमुनानगर और रादौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एमएलएन कॉलेज में बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर होगी। मतगणना को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने मतगणना के कार्य के लिए नियुक्त किए गए। मतगणना पर्यवेक्षकों, सुपरवाईजरों, सहायकों को मतगणना के कार्य का प्रशिक्षण देने के लिए जिला सचिवालय के सभा कक्ष में आयोजित द्वितीय रिहर्सल के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि मतगणना की द्वितीय रिहर्सल में मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार व संजय कुमार ने मतगणना के लिए नियुक्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर पहलू पर मतगणना के कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं सही ढंग से करने के लिए जानकारी दी गई। इस अवसर पर चारों विधानसभा क्षेत्रों सढौरा, जगाधरी, यमुनानगर व रादौर के रिर्टनिग अधिकारी क्रमश: बिलासपुर के एसडीएम गिरीश कुमार, जगाधरी की एसडीएम पूजा चावरिया, अतिरिक्त उपायुक्त के के भादू व रादौर के एसडीएम कंवर सिंह तथा जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना पर्यवेक्षकों, सुपरवाईजरों व सहायकों की द्वितीय रिहर्सल में नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वोटों की गिनती के कार्य को पूरी पादर्शिता व निष्पक्षता से करें। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती के कार्य में कोई जल्दबाजी न करें बल्कि गिनती की प्रक्रिया को पूरी तसल्ली से करें व शांति से अपना कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों मतगणना केन्द्रों पर 14-14 टेबल लगाई गई हैं और प्रत्येक टेबल पर गिनती के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सुपरवाईजर तथा एक मतगणना सहायक की नियुक्ति की गई है। जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक ने भी मतगणना अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्रों का उत्तर देकर मतगणना से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया गया। इसके बाद मतगणना केन्द्रों पर सम्बन्धित रिर्टनिंग अधिकारियों द्वारा मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सुपरवाईजरों व मतगणना सहायकों की व्यवहारिक ट्रेनिंग भी करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिहर्सल में चारों रिर्टनिंग अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार व संजय पूरी ने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा भरें गए रजिस्ट्रर 17 सी का सीयू से मिलान करें और टोटल वोट चैक करें। इसके बाद स्ट्रीप सील, एड्रैस सील का सीरीयल नम्बर चैक करें और एड्रेस टैग का नम्बर भी चैक करें। इसके बाद कण्ट्रोल युनिट को स्वीच ऑन करें जिससे टोटल वोट का पत्ता चलेगा। रिजल्ट बटन से सील हटाए व बटन दबाए। सबसे पहले टोटल वोट स्क्रीन पर आएगे इसके बाद प्रत्येक उम्मीदवार के वोट बारी-बारी से स्क्रीन पर आएगे जिसे मतगणना एजेंटो को दिखाते रहे और साथ ही काउंटिंग फार्म को सावधानी से भरें। उन्होंने कहा कि हर राउंड की गिनती का कार्य रिटर्निग अधिकारी या सामान्य पर्यवेक्षक के आदेश से ही शुरू करें। रिहर्सल में मास्टर ट्रेनरों ने वीवीपैट की पर्चियों के गिनती के कार्यो को करने की भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed