फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councilors did not like the fogging schedule, Yamunanagar

पार्षदों को नहीं रास आया फॉगिंग शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Councilors did not like the fogging schedule, Yamunanagar
फॉगिंग करने के काम में जुटे नगर निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से फॉगिंग शुरू कर दी है, लेकिन इसका शेड्यूल न मिलने से वार्ड पार्षद नाराज हैं। उनका आरोप है कि वार्डवाइज हो रही फॉगिंग में उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि यह काम उनकी निगरानी में हो।
नगर निगम क्षेत्र में 12 अगस्त से फॉगिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन बाजारों सहित पॉश क्षेत्र में फॉगिंग हुई। इसके बाद से वार्ड वाइज फॉगिंग कराने को 22 वार्ड 11-11 के दो जोन में बांटे गए हैं। इसमें एक दिन एक जोन के वार्ड तो दूसरे दिन दूसरे जोन के वार्ड में फॉगिंग हो रही है। इस काम के लिए नगर निगम के पास छह छोटी व एक बड़ी मशीन है। जबकि इसी माह के आखिर तक आठ छोटी व एक बड़ी फॉगिंग मशीन आ सकती है, जिसके लिए वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड-13 से पार्षद निर्मल चौहान, वार्ड-8 से पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि न तो फॉगिंग कार्य का पार्षदों को शेड्यूल भेजा गया न उन्हें इस काम में निगरानी के लिए शामिल किया जा रहा है। जबकि पार्षदों को ही उनके वार्ड के उन क्षेत्र का पता होता है, जहां बीते वर्ष मच्छर जनित रोगी अधिक थे और कहां फॉगिंग की ज्यादा जरूरत है। इसलिए कमिश्नर से मिलकर मांग करेंगे कि पार्षदों को फॉगिंग का शेड्यूल भेजा जाए और यह काम उनकी निगरानी में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड वाइज फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। पार्षदों को बुलाकर उनके बताए स्थानों पर भी फॉगिंग कराई जाएगी। - सुरेंद्र चोपड़ा, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed