फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councillors want to increase their position, election date not decided

Yamuna Nagar News: ओहदा बढ़ाने की चाह में पार्षद, चुनाव तिथि तय नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Councillors want to increase their position, election date not decided
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी कार्यालय। संवाद - फोटो : संवाद
यमुनानगर। शहर की सरकार (मेयर व वार्ड पार्षद) बनने के 53 दिन बाद भी डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी खाली है। हालांकि मेयर व कुल 22 पार्षद के पदों में 21 भाजपा के होने से दोनों पद भाजपा की पाले में जाने तय हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके दोनों पदों पर अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। ऐसे में औहदा बढ़ाने की चाह में कई पार्षद बेचैन हैं। कई पार्षद वार्ड सहित निगम दफ्तरों में जनता के काम कराने के लिए दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही बड़े नेताओं के संपर्क में हैं, जिससे डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर पद पर अपनी दावेदारी मजबूत कर सकें। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के चुनाव दो फरवरी को हुए थे। इसके परिणाम 12 फरवरी को जारी हुए। मेयर व 21 पार्षद भाजपा के चुने गए। सिर्फ वार्ड 14 में आजाद पार्षद बनीं। 25 मार्च को शपथ के बाद 22 अप्रैल को सदन की पहली बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन के 53 दिन के कार्यकाल पूरा होने पर डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव नहीं हो पाए हैं। विपक्ष विहीन सदन बनने से उम्मीद थी कि तीन माह के भीतर डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव हो जाएगा, किंतु ऐसा नहीं हो पाया। इस बारे में नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि इस विषय का पता करेंगे और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे। जगाधरी व रादौर विस क्षेत्र में जा सकता एक-एक पद : नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभा (विस) क्षेत्रों का हिस्सा है। इनमें यमुनानगर विस क्षेत्र से सुमन बहमनी मेयर बन चुकी हैं। अब डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर में से एक पद जगाधरी विस क्षेत्र तो दूसरा रादौर विस क्षेत्र के हिस्से जाने की चर्चा है।
इसी आधार पर जगाधरी व रादौर विस क्षेत्रों के वार्डों के कई पार्षद की क्षेत्र से लेकर सोशल मीडिया तक सक्रिय दिख रहे हैं। जगाधरी विस क्षेत्र में सात वार्ड हैं और सभी में भाजपा के पार्षद हैं। वार्ड-2 से पिछले सदन में प्रवीन शर्मा पूर्व सीनियर डिप्टी रहे। जगाधरी में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल भी हैं, इसलिए जगाधरी विस क्षेत्र की झोली में दोनों में से एक पद जाने के आसार हैं। इसी प्रकार रादौर विस क्षेत्र में पांच वार्ड हैं, उनके भाजपा पार्षदों की भी दोनों में से एक पद पर दावेदारी रह सकती हैं।

रादौर विस क्षेत्र से ही पिछले सदन में वार्ड-14 से रानी कालड़ा डिप्टी मेयर रहीं, वहीं अब रादौर विस क्षेत्र से ही विधायक श्याम सिंह राणा कृषि मंत्री हैं। दोनों विस क्षेत्र में कई पार्षद डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर के दावेदार माने जा रहे हैं, जिनकी निगाहें शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed