{"_id":"67eaeae7c0aa5ba8e00a0c34","slug":"corporation-workers-filled-potholes-on-the-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135407-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम कर्मियों ने भरे सड़कों पर बने गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम कर्मियों ने भरे सड़कों पर बने गड्ढे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने शहरी क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण कर जिन गड्ढों को ठीक करने के निर्देश दिए थे, उन्हें अधिकारियों ने ठीक करा दिया। मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि है वे कॉलोनी में भी क्षतिग्रस्त गलियों व नालियों की मरम्मत कराएं, जिससे कि शहरवासियों की राह सुगम और आसान हो।
दो दिन पहले मेयर सुमन बहमनी ने जिमखाना क्लब रोड, रेलवे रोड, जगाधरी पांवटा साहिब रोड, जगाधरी-यमुनानगर मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जिमखाना क्लब रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा मिला। उन्होंने निगम एक्सईएन विकास धीमान, एक्सईएन सुखविंद्र सिंह, जेई नरेश दहिया को मौके बुलाया था।
उन्होंने अधिकारियों को गड्ढे जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम अधिकारियों ने जेसीबी के माध्यम से उस जगह को समतल किया और इंटरलाॅकिंग टाइलों की मदद से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराया। इसके अलावा अन्य गड्ढों की भी मरम्मत की गई। मेयर ने निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्र की सभी सड़कों का जायजा लें और जहां पर सड़क पर कोई गड्ढा नजर आए, उसे तुरंत ठीक कराए।