{"_id":"61e3373e6d0b760f3f67cc86","slug":"corporation-will-plant-65-thousand-saplings-so-that-there-is-no-illegal-occupation-on-vacant-land-yamuna-nagar-news-knl96158782","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली जमीन पर न हो अवैध कब्जा इसलिए निगम लगाएगा 65 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली जमीन पर न हो अवैध कब्जा इसलिए निगम लगाएगा 65 हजार पौधे
विज्ञापन
खाली जमीन में पौधे रोपित करते निगमायुक्त अजय सिंह तोमर व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। ममीदी रकबा में खाली पड़ी जमीनों को अवैध कब्जा से बचाने के लिए नगर निगम अब यहां 65 हजार पॉपुलर के पौधे लगाएगा। इससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होने की विभाग ने उम्मीद जताई है। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार शनिवार को हमीदा हैड के नजदीक खाली पड़ी करीब 35 एकड़ जमीन में पॉपुलर के पौधे रोपकर पौधारोपण की शुरूआत की।
नगर निगम का अपनी खाली पड़ी करीब 250 एकड़ जमीन में 65 हजार पौधे रोपित करेगा। पौधे रोपित करने के बाद उनके रखरखाव के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि निगम की कुछ जमीन उबड़ खाबड़ है। उसका ठेका नहीं हो पाता है। उस जमीन को जेसीबी से समतल करके उस पर पॉपुलर के पौधे रोपित किए जाने हैं। शनिवार को हमीदा हैड के नजदीक ममीदी रकबे में निगम की खाली पड़ी जमीन पर पॉपुलर के पौधे लगाए हैं। यहां करीब एक हजार पॉपुलर के पौधे लगाए गए हैं। शेष पौधों के लिए वन विभाग को कहा गया है।
निगमायुक्त ने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर निगम की जितनी भी खाली जमीन पड़ी हुई है। उसपर पॉपुलर के पौधे रोपित करना है। पौधे रोपित करने के साथ निगम की जमीन पर जहां कब्जा हो रहा है। उसे भी कब्जा मुक्त कर उसमें पौधे रोपित किए जाएंगे। महापौर मदन चौहान ने कहा कि निगम की खाली जमीनों पर पॉपुलर के पौधे रोपित करने से जहां हमारे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, निगम की जमीन कब्जामुक्त होगी। इस मौके पर सहायक देशराज, पटवारी कुलदीप सिंह, असलम खान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
निगम की जमीन से स्वयं कब्जा हटाएं किसान
उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि ममीदी एरिया में नगर निगम की करीब 35 एकड़ जमीन है। जिसमें से कुछ भूमि पर स्थानीय किसानों ने कब्जा करके फसल उगा रखी है। उन सभी कब्जाधारियों को आगाह किया जाता है कि वे स्वेच्छा से निगम की जमीन कब्जा मुक्त कर लें। अन्यथा निगम निशानदेही लेकर जमीन से कब्जा हटाएगा। निशानदेही में जिस किसान के पास निगम की जमीन निकलेगी, उससे अवैध रूप से जमीन का इस्तेमाल करने का खर्चा वहन किया जाएगा।