फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation will get 9 officers, 81 employees, Yamunanagar

निगम को मिलेंगे 9 अधिकारी, 81 कर्मचारी, बढ़ेगी काम की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation will get 9 officers, 81 employees, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। काम के बढ़ते बोझ को लेकर नगर निगम नौ अधिकारियों समेत 81 कर्मचारियों के पद सृजित करने की तैयारी में है। इनमें मुख्य अभियंता, अतिरिक्त निगम आयुक्त, उप निगम आयुक्त, उप निगम आयुक्त (मुख्यालय), सफाई अधिकारी, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक, लिपिक व सेवादार के पद शामिल हैं। नगर निगम सदन की 30 जून को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नगर निगम में इन पदों को सृजित किया जाएगा।
नगर निगम में ये पद सृजित होने से जहां अधिकारियों पर काम को बोझ कम होगा, वहीं शहर के विकास में तीव्रता आएगी। नगर निगम हाउस की बैठक 30 जून कर निगम कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक सात जून को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए होनी निश्चित हुई थी। पार्षदों के विरोध के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब 30 जून को होने वाली हाउस की छठी बैठक में 53 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शहर के विकास पर पार्षद खुलकर चर्चा करेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते पहले कई बार बैठक स्थगित हो चुकी है।
विज्ञापन

इन मुख्य प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
शहर की सड़कों किनारे मांस के खोखे, दुकानों व फड़ियों को मीट मार्केट में स्थानांतरण किए जाने पर चर्चा की जा जाएगी। इसके अलावा एक नंबर जोन में वार्ड एक से 11 व दो नंबर जोन में वार्ड 12 से 22 में नाइट स्वीपिंग पर की प्रशासकीय मंजूरी, सरकार की हाल में चिह्नित की गई कालोनियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए लगभग दो करोड़ की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण, नगर निगम के वार्ड नंबर छह, सात, आठ, नौ, 10, 11 व 15 में गलियों, सड़कों व खाली प्लाटों की सफाई, नाले, नालियों की सफाई, कचरे का उठान, पेड़ों की छंटाई, अवैध रूप से लगे होर्डिंग उतारने का काम ठेके पर देने, गांव दड़वा में स्थित पांच एकड़ भूमि पर गोशाला बनाने, निगम के रिकार्ड रूम में लगभग 12 से 15 टन नकारा रिकॉर्ड पेपर मिल को बेचने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पद सृजित करने का प्रस्ताव
पद - संख्या
मुख्य अभियंता - एक
अतिरिक्त निगम आयुक्त - एक
उपनिगम आयुक्त - एक
उप निगम आयुक्त (मुख्यालय) - एक
कार्यकारी अधिकारी - एक
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी - दो
सहायक अभियंता (बागबानी) - एक
कनिष्क अभियंता (बागबानी) - दो
सफाई अधिकारी - एक
सफाई निरीक्षक - तीन
सहायक सफाई निरीक्षक - सात
लिपिक - 20
सेवादार - 40
विकास कार्यों पर चर्चा के लिए हाउस की बैठक 30 जून को बुलाई गई है। बैठक निगम के सभागार में होगी। बैठक में अधिकारियों समेत 81 कर्मचारियों के पद सृजित किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा बैठक में शहर के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया जाएगा। इससे शहर के विकास में तीव्रता आएगी। मदन चौहान, मेयर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed