फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation's team taught the lesson of cleanliness to the students of schools and educational institutions

निगम की टीम ने स्कूल व शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation's team taught the lesson of cleanliness to the students of schools and educational institutions
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर को अव्वल रैंकिंग दिलवाने के लिए नगर निगम स्कूल व शिक्षण संस्थाओं में जाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने सोमवार को वार्ड नंबर आठ के आईपीएस इंस्टीट्यूट, वेबकॉम इंस्टीट्यूट व शादीपुर के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक से अधिक फीडबैक देने, वन टाइम प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने और गीले कचरे से खाद बनाने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले पंफलेट भी बांटे गए। ताकि विद्यार्थी स्वच्छता का संदेश हर शहरवासी तक पहुंचा सके।
विज्ञापन

कोर्डिनेटर मीनू चसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम हर रोज अपने शरीर को साफ सुंदर रखते है, उसी प्रकार हम अपने शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग दें। सभी विद्यार्थी नगर निगम के साथ मिलकर शहर की स्वच्छ व साफ बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। नगर निगम की ताकत को बढ़ाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहयोग करने की ओर संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करेंगे और शहर वासियों को लिंक, मोबाइल एप्प और बार कोड के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शहरवासियों को रैंकिंग दिलवाने का प्रयास करेंगे। यह कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल के नेतृत्व में करवाएं गए। मौके पर गगनदीप, कविता, मनजीत, रोजी, सोनू, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed