{"_id":"61c3972c1dc4b01f656e1e05","slug":"corporation-s-cleanliness-challenge-for-public-participation-in-swachh-survekshan-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93632194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण में जन भागीदारी के लिए निगम का स्वच्छता चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण में जन भागीदारी के लिए निगम का स्वच्छता चैलेंज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में जन भागीदारी के लिए नगर निगम स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता समेत अन्य तरह की गतिविधियां करने जा रहा है। इस दौरान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज करेगा। कोई भी शहरवासी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकता है।
इसके लिए उन्हें स्वच्छता से संबंधित, जीरो डंप, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य विषयों पर जिंगल, ऐप, लघु फिल्म, वीडियो आदि बनाकर निगम को भेजना होगा। स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य करने वाले लोग भी अपने काम से जुड़ी जानकारी निगम को दे सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को निगम पुरस्कृत करेगा।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि स्वच्छता चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए कोई भी शहरवासी स्वच्छ भारत के लिए अपना ऐसा जिंगल (गाना) बनाकर नगर निगम को भेज सकता है, जिससे स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़े। इसमें जीतने वाले को अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई स्वच्छता से संबंधित लघु फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बना रहा है तो वह भी इसमें हिस्सा ले सकता है। दूसरी गतिविधि स्वच्छता के प्रति टेक्नोलॉजी के उपयोग की है।
विज्ञापन
इसमें कोई भी शहरवासी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सूखा और गीला कचरा प्रबंधन एवं उसकी निगरानी से संबंधित किसी नई और आसान टेक्नोलॉजी या मोबाइल ऐप बनाकर स्वच्छता चैलेंज में भाग ले सकता है। तीसरी गतिविधि में कोई शहरवासी, जो अपने घर में ही गीले कूड़े से खाद बना रहा हो या सामूहिक रूप से गीले कचरे की खाद बना रहे हों तो वे भी अपनी प्रविष्टि नगर निगम को भेज सकते हैं।
इनके अलावा स्वच्छ भारत मिशन का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा, इस विषय पर एक पेज पर लेख लिखकर प्रतिभागी नगर निगम कार्यालय में जमा करवा सकता है। इन सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां आगामी 31 दिसंबर तक नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 3 में या नगर निगम की ई-मेल siy.mcynr@gmail.com पर भेज सकते है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार भी मौजूद रहे।