फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation employees got a gift before Diwali

दीपावली से पहले निगम कर्मियों को मिला तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees got a gift before Diwali
यमुनानगर। नगर निगम ने कर्मचारियों को 15 दिन पहले वेतन देकर कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। निगम ने 1141 कर्मचारियों को लगभग 3.43 करोड़ रुपये का वेतन की अदायगी की गई है। वहीं, निगम से रिटायर्ड 657 कर्मचारियों को 1.06 करोड़ रुपये की पेंशन जारी की गई है। आउटसोर्स कर्मचारियों को पहले यह वेतन माह की 15 तारिख के बाद ही मिलता था, लेकिन इस बार दिवाली के चलते कर्मचारियों का वेतन 15 दिन पहले उनके बैंक खातों में डाला गया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम में लगभग 520 नियमित कर्मचारी, 545 पे-रोल व 77 कर्मचारी आउटसोर्स पर तैनात है। निगम की ओर से नियमित कर्मचारियों को लगभग एक करोड़ 74 लाख रुपये, पे-रोल कर्मियों को लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये, आउटसोर्स कर्मचारियों को 48.25 लाख रुपये जारी किए गए है। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों को एक करोड़ छह लाख रुपये की पेंशन जारी की गई है। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार वेतन की अदायगी की गई है ताकि कर्मचारी खुशियों का पर्व दीपावली खुशी से मना सके। निगमायुक्त तोमर ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस बार हमने प्रदूषण व पटाखारहित दिवाली मनाकर खुशियों के दीप जलाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed