{"_id":"5fe648d38ebc3e3b890715ea","slug":"corona-test-britain-health-yamuna-nagar-news-knl554725100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से आने वाले लोगों का होगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से आने वाले लोगों का होगा कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में ब्रिटेन से आने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग सात दिनों तक अपनी निगरानी में रखेगा। उनकी आरटीपीसीआर से कोरोना जांच होगी। लक्षण मिलने पर उन्हें भर्ती किया जाएगा। प्रदेश सरकार जिले ब्रिटेन से आने वाले 28 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें ट्रेस कर सैंपलिंग करा रहा है। वहीं रेलवे विभाग भी कोरोना संक्रमण को लेेकर गंभीर हो गया है। ब्रिटेन से आने वाले लोगों की ताजा कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। उन्हीं लोगों का रिजर्वेशन किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी।
सात दिनों तक किया जाएगा होम आइसोलेट
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से पूरे देश में खलबली मचा दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से आए व्यक्तियों, जिनमें कोई लक्षण नहीं है। उन्हें होम आइसोलेट किया जाएगा। हालांकि ब्रिटेन से आने वालें लोगों की एयरपोर्ट पर ही टेस्ट हो जाता है। यदि पॉजिटिव आते हैं तो उन्हें वहीं पर भर्ती किया जा रहा है। वहीं नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें घर भेजा जा रहा है। फिर भी एहतियात के तौर पर ऐसे लोगों को सात दिनों के लिए होम आइसोलेट किया जाएगा। प्रदेश सरकार से 28 लोगों की लिस्ट आई है। जो ब्रिटेन से आए है। उनकी सर्च किया जा रहा है। उन्होंने ब्रिटेन से आए लोगों से अपील की है कि वह जनपदीय सर्विलांस टीम से संपर्क कर अपनी स्थिति बताए। ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। सात दिन के बाद इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।यदि उसमें गंभीर मिला तो आइसोलेट किया जाएगा। कम लक्षण वाले होम आइसोलेट रहेंगे, लेकिन वह स्वास्थ्य विभाग की नजर में रहेंगे। बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत होती है तो वह तुरंत जांच कराए।
प्रदेश सरकार से जिले में ब्रिटेन से आने वाले 28 लोगों की सूची आई है। अभी उन्हें ट्रैस किया जा रहा है। उन्हें सात दिनों तक होम आइसोलेट किया जाएगा। परेशानी होने पर उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती किया जायेगा।
विज्ञापन
-डॉ.विजय दहिया, सिविल सर्जन।
स्टेशन में एंट्री होने से पहले रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्क्रिनिंग की जारी है। अब ब्रिटेन से आने वाले लोगों को देखते हुए 72 घंटे की रिपोर्ट लेकर ही यात्री स्टेशन पर पहुंचेंगे। तभी उन्हें ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
-सुनील जोशी, एसएस यमुनानगर।