फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona report positive after nagative

महिला की गलत रिपोर्ट बता शव परिजनों को सौंपा, संस्कार करने लगे तो कोरोना टीम ले गई शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona report positive after nagative
कोरोना सैंपल की रिपोर्ट में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। हार्ट अटैक से भगीरथ कालोनी की 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद रिपोर्ट गलत बता दी गई। परिवार ने संस्कार की तैयारी कर ली। जैसे ही वह शव ले जाने लगे, तो कर्मियों ने फिर रोक दिया और रिपोर्ट पॉजिटिव होने की बात कही। जिससे परिजन भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद नगर निगम की टीम मृतका को लेकर गई और उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चार सितंबर को दिल का दौरा पड़ने पर महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से उन्हें कोविड अस्पताल में भेज दिया गया। अगले ही दिन महिला की मौत हो गई, लेकिन उसकी कोरोना की रिपोर्ट नहीं आई थी। मृतका के बेटे राहुल ने बताया कि चार दिन से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को दोपहर तीन बजे उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसलिए शव को ले जाएं। हमने संस्कार की तैयारी कर ली थी। जैसे ही यहां से शव को ले जाने लगे, तो स्वास्थ्य कर्मियों ने रोक दिया और कहा कि रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसलिए शव नहीं दे सकते। नगर निगम की टीम संस्कार कराएगी। इससे पहले भी एक अन्य मृतक की रिपोर्ट में गड़बड़ी हो चुकी है। उसका शव भी परिवार के लोग लेकर चले गए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और शव को वापस लेकर आए। उस समय भी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

महिला की जांच निजी लैब से कराई गई थी और पता भी गलत लिखा हुआ था। बाद में आईडी से मिलान किया गया, तो पता लगा कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। महिला के परिजनों को भी यही रिपोर्ट दी गई थी। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं है। -डा. विजय दहिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed