फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona recovery rate is better now, ony 19 posisitve

कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, 19 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona recovery rate is better now, ony 19 posisitve
तीन माह में ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले में एक भी कोरोना से मौत नहीं हुई है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी कम आई है। मंगलवार को कोरोना मरीजों का 90 फीसदी रिकवरी रेट रहा। जबकि 59 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4569 हो गई। इसमें से 4131 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि अब तक जिले में कुल 4569 कोरोन संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 जिले के बाहर अन्य स्थानों के हैं। मंगलवार को 34 वर्षीय महिला सेक्टर-18 हुड्डा जगाधरी, 65 वर्षीय महिला गांव मुस्मिबल, 44 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 48 वर्षीय पुरुष गांव नंदगढ़, 11 वर्षीय लड़की गांव चाहडों, 19 वर्षीय लड़का इंडस्ट्रीज एरिया, 24 वर्षीय महिला गली नंबर 6 आजाद नगर, 2 वर्षीय लड़की दर्शन नगर, 42 वर्षीय पुरुष वर्कशाप कालोनी, 55 वर्षीय पुरुष शिवपुरी बी ससौली रोड, 38 वर्षीय पुरुष गांव कपूरी कलां, 85 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 58 वर्षीय महिला गली नंबर 9 नजदीक शनि मंदिर आजाद नगर, 62 वर्षीय पुरुष गांव औरगाबाद, 75 वर्षीय महिला हरिजन बस्ती, 26 वर्षीय महिला रामपुरा कालोनी, 31 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरुष शारदा मैटल मनसा सिंह कालोनी, 65 वर्षीय पुरुष गांव बिलासपुर से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

1274 की रिपोर्ट है लंबित
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 352 एकिटव केस हैं। जिसमें से 175 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। इनमें से 54 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम 579 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 83,510 सैंपल ले लिए गए हैं। जिनमें से 77,721 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1274 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

86 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 2185 कंटेनमेंट जोन कोरोना काल में बनाए गए। जिसमें से 663 फिलहाल एक्टिव हैं। मंगलवार को 86 क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिसमें से 485 वासु विला, फैंड्रेस कालोनी, 45 देवी मंदीर गली, 13 आजाद नगर, अमरपुरी, विजय नगर, शिव शंकर नगर, शिवपूरी कालोनी, इंद्रा कालोनी, टोटा राम धर्म शाला, विजय कालोनी, विशाल नगर, विष्णु नगर, वार्ड नबंर 4 बिलासपुर, 166 प्रभावाली साढौरा, साढौरा, कृष्णा कालोनी साढौरा, वार्ड नबंर दो मोहल्ला खैरी कुई साढौरा, वार्ड नबंर 7 नजदीक जैन मंदिर साढौरा, स्लेमपुर, गांव पांजूपुरा, आर्य मंदिर रादौर, 827 विष्णु नगर, दादुपुर हैड, गली नंबर 12 हरबंसपुरा, खेडा मोहल्ला, गांव गिल्लौर, मेन बाजार प्रतापनगर, मलिकपुर खादर, गांव मंगलौर, मॉडल टाउन संतपुरा, मॉडल टाउन यमुनानगर, गांव पोटली, गांव सरावां, साढौरा, गांव सरावां, शेरपुर छछरौली, 1018 द्वारकापुरी, 903 शर्मा कालोनी, शेरपुर छछरौली, 9 सुभाष नगर, शेरपुर छछरौली, वीना नगर कैंप, 40 शांति कालोनी, 1562 पुरानी अनाज मंडी, 1508 मुखर्जी पार्क, गांव बापा, 2372 इंद्रापुरम, वाइट हाउस जगाधरी, मौजा सरस्वती नगर, वार्ड नंबर 18 नंद कालोनी, गांव कैल, शिवपुरी आईटीआई, तोता राम धर्म शाला, गांव मैलावाली, गांव माली माजरा, जिला जेल जगाधरी, गांव लाहरपुर, गांव भगवरनपुर,1696 गुरू तेगबहादुर नगर, सरोजनी कालोनी, शिव नगर कैंप, गांव सुडैल,116 ए मॉडल टाउन, गांव उंच्चा चांदना, 236 छोटी लाइन, गली नंबर जीरो बी आजाद नगर, सिल्वर स्ट्रीट, प्रहलादपुरी, फर्कपुर,1231 नजदीक जैन मंदिर, 668 गली नंबर 7 प्रेम नगर, 71/75 थापर कालोनी, सुखमनी बिल्डिंग, गांव खारवान, 230 विश्वकर्मा कालोनी, 589 होनियां गली, गंगा नगर कालोनी, ग्रीन विहार गिल्लौर, गांव लाहरपुर, रादौर, 34 गंगा नगर कालोनी, 15 इंद्रा कालोनी, 764 गली नंबर 6 प्रेम नगर को कंटेनमैंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed