फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

24 संक्रमित ठीक हुए, 19 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.15 प्रतिशत हो गया है। रविवार को 24 संक्रमित ठीक हुए है। जबकि कोरोना के 19 नए केस मिले हैं। जिले में अभी तक कुल 6457 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 6144 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में 19 नए केस मिले हैं। जिसमें 39 वर्षीय पुरुष सैक्टर-17 जगाधरी, 55 वर्षीय पुरुष फर्कपुर, 18 वर्षीय लड़की हरबंसपुरा, 70 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 45 वर्षीय पुरुष गांव कलावड, 38 वर्षीय पुरुष राजीव गार्डन कांसापुर, 66 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 56 वर्षीय पुरुष गांव भंभौल, 62 वर्षीय पुरुष पटरी मोहल्ला, 16 वर्षीय लड़की बिलासपुर, 56 वर्षीय पुरुष इज्जैक, 56 वर्षीय पुरुष गांव शाहजाहपुर, 25 वर्षीय पुरुष गांव फतेहपुर, 46 वर्षीय महिला गांव सढौरा, 29 वर्षीय पुरुष गांव बलौली, 66 वर्षीय महिला गांव मेहलावाली, 16 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय लड़का गांव बिलासपुर, 68 वर्षीय पुरुष माडल टाउन से है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 176 एक्टिव केस है। जिसमें से 109 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 17 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड-19 टैस्टिंग टीम द्वारा 496 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 1,68,951 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 1,60,368 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2126 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को गांव संधाली में 71 लोगों के सैंपल लिए। एसएमओ डॉ.विजय परमार ने बताया कि उपमंडल में अब तक 416 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमेें से 397 ठीक हो चुके हैं। जबकि नौ एक्टिव केस है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उपमंडल में अब तक 15,158 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed