फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

एक वृद्ध महिला सहित दो लोगों की कोरोना से मौत, 21 मरीज ठीक हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में लगभग 14 दिन बाद कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक वृद्ध महिला और एक व्यक्ति है। जबकि मंगलवार को 15 कोरोना के नए मामले आए है। जिसके साथ जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 5129 हो गई है। हालांकि 21 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक कुल 4863 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 142 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 14 दिनों बाद एक वृद्ध महिला और एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है। साढ़ौरा के नवशेरा निवासी 74 वर्षीय महिला की अंबाला के मिलिट्री अस्पताल में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला एक फौजी की माता है। जिन्हें बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को सांस लेने में परेशानी हुई और मौत हो गई। वहीं 17 सैक्ट्रर हाऊसिंग बोर्ड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से चंड़ीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को बुखार हुआ था। जिसके चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। व्यक्ति को और भी अन्य समस्याएं थी। जिस कारण चिकित्सकों ने हॉयर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं पर कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आया। यहीं नहीं मंगलवार को हालत ज्यादा खराब हुई और व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.81 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 5129 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 80 जिले के बाहर अन्य स्थानों के हैं। मंगलवार 21 संक्रमित ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4863 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 15 नए कोरोना के केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 172 एक्टिव केस है। जिसमें से 85 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 48 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को जिले की कोविड-19 टैस्टिंग टीम द्वारा 442 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 1,03,458 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 97,378 संक्रमित की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1005 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed