फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना से महिला समेत चार और लोगों की मौत, 100 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना से चार वृद्धजनों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला और तीन पुरुष है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है। वहीं वीरवार को 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 100 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। अब तक जिले में 3359 केस हो चुके हैं। जबकि 2600 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसी के साथ जिले का रिकवरी रेट 77 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

सतपुरा गुरुद्वारा रोड निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध कई दिनों से बीमार था और सांस की परेशानी थी। वहीं पर कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालात में सुधार न होने पर वृद्ध की मौत हो गई। वहीं मोतीबाग, नियर बैंक कालोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से एक निजी अस्पताल मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार व अन्य बीमारी थी। भर्ती राहने पर कोई आराम नहीं हुआ तो कोरोना से मौत हो गई। वहीं गुरुतेग बहादुरनगर जगाधरी वर्कशॉप के पास की निवासी 73 वर्षीय महिला की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वहीं शुगर, बीपी और अन्य बीमारियां थी। जबकि साढौरा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की भी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वृद्ध को सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि वृद्ध हार्डवेयर व्यापारी था। व्यापारी का अंतिम संस्कार भी चंड़ीगढ़ में हुआ।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि गुरूवार को 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 100 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब कुल 3359 केस हो चुके हैं। जबकि 2600 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1400 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिसमें से 710 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया है। जबकि 690 कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। अब तक 65,400 सैंपलों में 59,409 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि 469 मरीजों में कोई भी लक्षण न होने की वजह से उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 65 क्षेत्रों को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि मकान न-5बी-1365 मार्डन कालोनी, 37-बी प्रोफेसर कालोनी, प्लाट नंबर-79 विष्णु गार्डन जगाधरी, ईस्ट भाटिया नगर जगाधरी, 698 कालड़ा मार्किट पुराना हमीदा, 701 कालड़ा मार्किट पुराना हमीदा, 1690 पुराना धर्मपुरा, 2254 सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, गोगा म्हाडी मंदिर जगाधरी, हरिजन माजरी दामला, सरस्वती खंड के गांव जागघौली, प्रताप नगर खंड के गांव कुटीपुर, पुराना हमीदा कालोनी, रामगढ़ माजरा तहसील बिलासपुर, शिवनगर गांधी, प्लाट न-2 मकान न-4 शिवपुरी, गांव सुढैल, सरोजनी कालोनी, ब्लाक न-5 एनजीओ ब्लाक, 7 जैन नगर, प्रोफैसर कालोनी, मकान न-24 लेबर कालोनी, मकान न-72 गीता कालोनी, मकान न-99 लालद्वारा कालोनी, 159 राम नगर जगाधरी वर्कशाप, 192 सैक्टर-15 हुड्डा, मकान न-200 मधु कालोनी, मकान न-316 माडल कालोनी, मकान न-681 जससिको कालोनी, मकान न-774 व 1043 सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, मकान न-1091 प्रोफेसर कालोनी, मकान न0-1111 तेलिया गली, मकान न-1426 हनुमान गेट जगाधरी, मकान न-1441 जमुना गली यमुनानगर, मकान न-1527 विशाल नगर जगाधरी, मकान न-1542 जोडीपुरा मोहल्ला जगाधरी, मकान न-1597 पुरानी अनाज मंडी जगाधरी, आर्दश स्टेट मटका चौक जगाधरी, बुडिया, गांव फतेहपुर, गोविंदपुरी, सढ़ौरा ब्लाक के गांव गुलापुर व इस्माईलपुर, सरस्वती नगर के गांव जागधौली, जे-4 ग्राउंड फ्लोर जयसिटी, गांव खजूरी, नवाब कालोनी कैंप यमुनानगर, नजदीक डिम्पल सिनेमा जगाधरी, गांव परवालो जगाधरी, प्रेमी कालोनी रादौर, रघुनाथ पुरी कालोनी यमुनानगर, रानीपुर कलां बिलासपुर, वार्ड न-11 मोहल्ला सवानियां सढ़ौरा, गांव सरस्वती नगर, गांव शादीपुर, तेजली रोड़ नजदीक चर्च, विशाल नगर कालोनी, बी-60 सेक्टर-18 हुड्डा, वीपीओ तेजली तथा वार्ड न0-9 सढ़ौरा को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed