फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना से दो लोगों की मौत, 79 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ जिले में कुल मौतें 67 हो गई है। एक व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है, जो अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसकी मौत यहां पर नहीं जोड़ी जाएगी। वहीं 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित 2900 हो गए है। जबकि 89 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की कुल संख्या 2165 हो गई है।
विज्ञापन

प्रहलादपुरी निवासी 74 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें सांस व अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना जांच भी कराई गई। जो पॉजिटिव आई। वहीं गाबा अस्पताल में भी कोरोना से शनिवार को मौत हो गई है। हालांकि इनमें से एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जबकि दूसरे मृतक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में रामपुरा चौकी से पुलिस पहुंची और मामला शांत किया। पंजाब के लुधियाना निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति रामपुरा कालोनी में अपने रिश्तेदार अमन नंदा के यहां आए हुए थे। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई, तो उन्हें गाबा अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी छाती में इंफेक्शन था। 09 सितंबर को कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन, मरीज के लक्षणों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने दोबारा सैंपल भिजवाया। रिपोर्ट आने तक मरीज की हालात बिगड़ती गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार जब वह शव ले जाने लगे तो चिकित्सकों ने रिपोर्ट को पॉजिटिव बता दिया और शव नहीं दिया गया। मृतक के रिश्तेदार अमन नंदा ने बताया कि शनिवार को उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। आरोप है कि तब अस्पताल ने बिल जमा कर शव ले जाने को कहा। इससे पहले ही रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। अब वह शव नहीं ले जा सकते। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट में देरी की और उन्हें गुमराह किया। हालांकि शव उन्हें नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 89 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब तक जिले में कुल 2900 संक्रमित केस है और 2165 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1171 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिसमें से 609 को कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया है। 562 कंटेनेमेंट जोन अभी एक्टिव है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि 479 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में 685 एक्टिव केस है। यहीं नहीं जिले में रिकवरी रेट भी 75 फीसदी हो गया है। अब तक 59,206 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 54723 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1637 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांसरा निवासी 65 वर्षीय एक कारपेंटर की मौत पेट में इंफेक्शन से एक निजी अस्पताल में हो गई।मृतक के बेटे राजेश ने बताया कि शुक्रवार को उसके पिता चाय पीते पीते हुए गिर गए थे। जिस पर वह उन्हें यहां लेकर आ गए। चिकित्सकों ने शुक्रवार को कोरोना का सैंपल भी लिया, लेकिन वह नेगेटिव आया। रात भर हालत में सुधार न होने पर छुट्टी कराने लगे तो चिकित्सकों ने उनके पिता हार्टअटैक के कारण मौत बता दी। आरोप है कि आधे घंटे बाद ही उन्हें मृत घोषित किया गया।आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। आरोप है कि मुख्य डाक्टर देखने तक नहीं आया। स्टाफ के भरोसे ही उसके पिता का इलाज चलता रहा।
क्षेत्र में शनिवार को 4 महिलाओं सहित 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव रादौरी में एक ही परिवार की 3 महिलाओं सहित 4 लोग व एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है। जबकि राधा कृष्ण कालोनी में एक युवक, गांव सिलीकलां में एक युवक व गांव झीवरेहडी में एक 65 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाया गया है। रादौर उपमंडल में अब तक कुल 182 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाये जा चुके हैं। जिनमें से 144 लोग बीमारी को मात दे चुके है। 35 लोग अभी संक्रमित है। 24 मरीज होम आइसोलेट है। जबकि 11 अस्पताल में भर्ती है। 3 लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रादौर उपमंडल में 138 लोगों के सैंपल लिये। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने बताया कि रादौर उपमंडल में अब तक 6294 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके हैं।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया जिले के 17 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिमसें शिवपुरी यमुनानगर, 147 सिविल लाइन जगाधरी, विपिन कालोनी, 1839 सिविल लाइन जगाधरी, गांव खजूरी, कादियान मौहल्ला, नजदीक सरस्वती स्कून, गांव सरांवां, जम्मू कालोनी, 663 कुलदीप नगर कैंप, मदनपुरी, 465-एल मॉडल टाउन, नजदीक चावला फिलिंग स्टेशन अंबाला रोड जगाधरी, गली नंबर दो प्रेम नगर, गांव भोगपुर, गांव मंडौली तथा रणजीत कालोनी कैंप को कंटेनमैंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed