फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत, 63 ठीक हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona positive
दो महिला सहित तीन लोगों को कोरोना से मौत हो गई है। इसी के साथ मिले में कुल संख्या भी 69 हो गया है। शुक्रवार को 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल संख्या 2821 हो गई है। जबकि 63 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 2076 हो गई है।
विज्ञापन

गांव खारवावन निवासी 58 वर्षीय एक महिला की कोरोना से निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हार्ट की पेशेंट थी। जिसके चलते हार्ट सेंटर में भर्ती कराया गया था। मौत होने पर कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में ले जाकर करने की जिद की। लेकिन, बाद में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जगाधरी के श्मशान घाट में ही अंतिम संस्कार सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से कराया गया। वहीं यमुनानगर में भी दो मौत हुई। गांव रटौली निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह कई माह से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर वृद्ध की मौत हो गई। गीता भवन मंदिर के पास मोहल्ले की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को बुखार आ रहा था। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 63 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहीं उन्होंने कोरोना के प्रति लोगों से सर्तकता और जागरूकता बरतने की अपील की है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि 479 कोरोना पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में 59,006 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 54,723 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि अब तक आठ लाख 19 हजार 697 लोगों का आशा वर्करों द्वारा सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव शाहपुर का बताया जा रहा है। अब तक कुल 174 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 141 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जबकि 30 एक्टिव केस है। जबकि 20 मरीज होम आइसोलेट है। जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 151 लोगों के सैंपल लिये। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने बताया कि अब तक 6155 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed