फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना ने दो और लोगों की ली जान, 87 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो और लोगों की जान कोरोना ने ले ली है। चार दिन पहले पांसरा गांव के पास एक मोहल्ले में रहने वाले 35 वर्षीय युवक की चार दिन पहले मौत हो गई थी। अब उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं जगाधरी स्कूल रोड स्थित लौहरान मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार सुबह ढाई बजे मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कई दिन पूर्व सांस की बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। नियमों के तहत मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। दो नई मौत सामने आने के बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार को 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1552 हो गई है। जबकि 21 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही कुल स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 864 हो गया है। अब जिले में 668 एक्टिव केस है। जिसमें से 21 मरीज दूसरे राज्यों के जिलों के अस्पतालों में भर्ती है।
विज्ञापन

वहीं गांव पांसरा के पास के मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत चार दिन पूर्व हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व वह घर से बाहर निकला था। तभी सड़क पर ही उल्टी हुई। आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य टीम ने मृतक का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और शव को मोर्चरी में रखवाया था। लेकिन, शुक्रवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शव को सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के 243 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक कोरोना के 647 सक्रिय मरीज हैं। जबकि 21 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 680 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 42,351 सैंपलों में से 38,866 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1977 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वार्ड नंबर छह में पुराने रामलीला मैदान के पास एक ही परिवार के 13 लोगों सहित एक नौकरानी, उसका बेटा व दुकान पर लगा कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक बैंक मैनेजर भी कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंक के सभी कर्मचारियों का करोना वायरस की बीमारी को लेकर सैंपल लिया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। नगरपालिका की ओर से बैंक कों कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइज किया। वहीं बैंक में कोरोना वायरस का मामला मिलने के बाद शुक्रवार को बैंक में लेनदेन एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया। गांव सिलीकला में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं गांव संधाला मेें एक 17 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। अब तक रादौर उपमंडल में 109 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 45 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

कोरोना के कारण जिस प्रकार से मामले बढ़ रहे हैं। वैसे वैसे लोग ठीक होकर भी घर जा रहे हैं। जिस मोहल्ले में दोबारा से कोई मरीज नहीं निकलता है, उस क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया जाता है। शुक्रवार को भी डीसी ने जिले के 21 कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित किया है। डीसी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 2093 श्रीनगर कालोनी जगाधरी, सढ़ौरा की मोहल्ला खेडी कुई, रादौर के गांव धौलरा व हाफिजपुर, जगाधरी के गांव ताजकपुर, महलावाली व हरनौल, गांव मुस्तफाबाद, जगाधरी के मालवीय नगर, यमुनानगर के लक्ष्मी गार्डन व ओल्ड सब्जी मंडी, नजदीक सबरवाल अस्पताल बिलासपुर रोड़ जगाधरी, हुड्डा सैक्टर-17 जगाधरी के न्यायिक अधिकारी एनकलेव, लाल द्ववारा रोड़ नजदीक कालिंदी सिटी यमुनानगर, सढ़ौरा के रामदासिया मोहल्ला, मुर्खजी पार्क नजदीक काली मंदिर जगाधरी व ओमैक्स सिटी जगाधरी के मकान नंबर 368 को कंटेनमैंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed