फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

वृद्ध समेत दो लोगों की कोरोना से मौत, 83 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona positive
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
कोरोना काल में बीमारी में लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है। गुरुवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। एक वृद्ध कैंसर से बीमार था। एक निजी अस्पताल में भर्ती था। सुबह ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति को कई दिनों से बुखार था। लेकिन, वह अपने आप ही दवाई लेकर खा रहा था। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां बुधवार देर रात को व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गुरुवार को छछरौली में 21 बच्चों व सात कर्मचारियों सहित 83 नए कोरोना के केस आए है। इसके साथ ही जिले में 1465 केस हो गए है। इसी के साथ 54 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर भेज दिया है। अब तक जिले में 843 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

हुड्डा सेक्टर पार्ट-2 निवासी 75 वर्षीय वृद्ध के परिजनों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे। इनका इलाज चल रहा था। तबीयत खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। हालांकि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शिवपुरी कालोनी के सामने आईटीआई के पास रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हो गई। एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार था। उन्होंने बुखार को हल्के में लिया और इधर-उधर से दवाई खाई। लेकिन, किसी चिकित्सक को नहीं दिखाया। ऐसे में तबीयत ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बुधवार देर रात को मौत हो गई। निगम कर्मचारियों ने दोनों शवों का संस्कार सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कर दिया है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि गुरूवार को 83 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 40 वर्षीय महिला गांव शादीपुर, 32 वर्षीय महिला डिंपल सिनेमा जगाधरी, 67 वर्षीय पुरुष महावीर कालोनी, 60 वर्षीय पुरुष गांव भोगपुर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छछरौली के बालकुंज में 21 बच्चों और पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसमें 18 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़का, 52 वर्षीय पुरुष, 9 वर्षीय लड़का, 9 वर्षीय लड़का, 14 वर्षीय लड़का, 8 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़का, 15 वर्षीय लड़का, 15 वर्षीय लड़की, 6 वर्षीय लड़की, 14 वर्षीय लड़की, 14 वर्षीय लड़का, 47 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 11 वर्षीय लड़का बालकुंज 15 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़का, 17 वर्षीय लड़का, 11 वर्षीय लड़का व 58 वर्षीय पुरूष बालकुंज छछरौली, 37 वर्षीय पुरुष शिव नगर कालोनी नजदीक रेलवे कालोनी, 47 वर्षीय पुरुष गीता कालोनी, 35 वर्षीय महिला विजय कालोनी, 6 वर्षीय लड़का मॉडर्न कालोनी, 41 वर्षीय पुरुष पुरानी अनाज मंडी, 69 वर्षीय पुरुष गोपाल नगर, 30 वर्षीय पुरुष व 58 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 45 वर्षीय पुरुष छछरौली, 67 वर्षीय पुरुष जोरीपुरा, 33 वर्षीय पुरुष गांव गलोरी, 36 वर्षीय पुरुष मॉडल कालोनी, 38 वर्षीय पुरुष तेजली, 46 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 12 वर्षीय लड़का नारायण कालोनी, 55 वर्षीय पुरुष सेक्टर-15 हुडा जगाधरी, 45 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 62 वर्षीय पुरुष जेसिका कालोनी, 55 वर्षीय पुरुष सेक्टर 18, 33 वर्षीय महिला रंजीत कालोनी, 36 वर्षीय पुरुष गांव पलाका, 50 वर्षीयमहिला, 69 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 11 वर्षीय लड़की, 36 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरुष गांव बकाना, 30 वर्षीय महिला छोटी लाइन, 60 वर्षीय महिला व 61 वर्षीय पुरुष शास्त्री कालोनी, 62 वर्षीय महिला गोपाल नगर जगाधरी, 34 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरुष व 42 वर्षीय महिला गांव दडवा, 26 वर्षीय महिला श्याम सुंदरपुरी, 28 वर्षीय महिला नगर निगम, 53 वर्षीय पुरुष गांव बुडिया, 56 वर्षीय महिला लक्ष्मी गार्डन, 39 वर्षीय पुरुष आजादनगर, 31 वर्षीय पुरुष गांव सिंगपुरा छछरौली, 43 वर्षीय पुरुष इएसआई अस्पताल के पास, 23 वर्षीय पुरुष मॉडल कालोनी, 30 वर्षीय पुरुष पंडित दो अपार्टमेंट नजदीक सेक्टर 18, 65 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय महिला ज्योतिनगर, 22 वर्षीय महिला शास्त्री कालोनी, 20 वर्षीय पुरुष हनुमान गेट जगाधरी, 50 वर्षीय महिला गांव बुडिया, 6ऱ्1 वर्षीय पुरूष व 61 वर्षीय महिला गार्डन कालोनी, 26 वर्षीय महिला अमर कालोनी, 68 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी, 72 वर्षीय पुरूष गांव सढ़ौरा, 69 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी, 36 वर्षीय पुरूष पृथ्वीनगर से है। वहीं बुधवार को 71 वर्षीय महिला, 79 वर्षीय पुरूष मरीज यमुना ऑटो इंडस्ट्री के सामने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 247 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना के 605 एकिटव केस है। जिसमें से 21 केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 600 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 40,681 सैंपलों में से 37,895 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1365 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed