फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

हल्की खांसी के बाद हुआ हार्ट फेल, मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona positive
एक व्यक्ति की मौत कोरोना से एक निजी अस्पताल में हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हार्ट के बीमार थे। रविवार को हार्ट में दर्द को लेकर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उनकी एक खांसी के बाद मौत हो गई। वहीं टिवनसिटी में 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 65 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। जिले में अब 1254 कोरोना के मरीज है। जिसमें से 722 अब तक कुल ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुलदीप नगर कैंप निवासी 67 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार को हार्ट की बीमारी के चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्हें खांसी हुई और तुरंत हार्ट फेलियर हो गया। तुरंत उनकी कोरोना का सैंपल लिया गया। जो सोमवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है। सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से शव का संस्कार निगमकर्मियों ने किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि सोमवार को 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 65 वर्षीय पुरूष व 76 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 जगाधरी, 30 वर्षीय पुरूष गांव फतेहपुर, 30 वर्षीय पुरूष जम्मू कालोनी, 32 वर्षीय महिला व 53 वर्षीय पुरूष सरोजनी कालोनी, 57 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 जगाधरी, 32 वर्षीय महिला पुरानी अनाजमंडी जगाधरी, 37 वर्षीय पुरूष जय सिटी, 58 वर्षीय पुरूष देशवाल हस्पताल जगाधरी, 80 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कांसापुर, 50 वर्षीय पुरूष दवी भवन बाजार, 31 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी, 26 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय लड़का व 32 वर्षीय महिला गऊशाला कालोनी जगाधरी, 49 वर्षीय पुरूष गांव खारवन, 30 वर्षीय पुरूष कांबोज कालोनी, 50 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी, 61 वर्षीय पुरूष गांव अमादलपुर, 60 वर्षीय पुरूष गांव सरावां, 67 वर्षीय पुरूष कुलदीप नगर कैंप, 27 वर्षीय पुरूष जम्मू कालोनी, 23 वर्षीय पुरूष गांव नाहरपुर, 42 वर्षीय महिला मदनपुरी यमुनानगर, 54 वर्षीय पुरूष गीता कालोनी यमुनानगर, 65 वर्षीय पुरूष गांव सढ़ौरा, 31 वर्षीय महिला गांव भोगपुर, 24 वर्षीय पुरूष सढ़ौरा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 225 पॉजिटिव मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। जिले में अब तक कोरोना के 513 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से जिले के 19 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 600 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 35,910 सैंपलों में से 32,650 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2052 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
क्षेत्र के पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार ने बताया कि गांव सतगौली में दो युवक, अलाहर में 28 वर्षीय युवक, संधाली में 60 वर्षीय वृद्ध व प्रेमी बाबा कालोनीमें एक 30 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल में 95 व गांव अलाहर में 65 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 160 लोगों के सैंपल लिए गए है।

जिला प्रशासन ने सोमवार को 13 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रोफेसर कालोनी का कुछ भाग, मधु कालोनी का कुछ भाग, न्यू हमीदा कालोनी का कुछ भाग, कल्याण नगर का कुछ भाग, जगाधरी देवी भवन बाजार का कुछ भाग, विष्णु गार्डन का कुछ भाग, सरस्वती विकास खण्ड के गांव ऊंचा चंदना का कुछ भाग, जगाधरी विकास खंड के गांव साबापुर का कुछ भाग, रमदासिया मोहल्ला सढौरा के वार्ड नंबर 13 का कुछ भाग, विकास नगर कालोनी का कुछ भाग, विजय नगर कालोनी का कुछ भाग, रादौर खंड के जठलाना गांव का कुछ भाग तथा सेक्टर- 18 हुड्डा जगाधरी के कुछ भाग को कंटोनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में 11 अगस्त के बाद से कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed